एक्सप्लोरर

कोरोना पर सोनिया गांधी की सरकार को नसीहत, मेडिकल सुविधाएं दुरुस्त करने और आर्थिक पैकेज की मांग की

कोरोना के प्रकोप को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से सात बिंदुओं पर ध्यान देने और जल्द समाधान करने की अपील की है.सोनिया गांधी ने लोगों को घर में रहने की अपील करते हुए बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा है.

नई दिल्ली: कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर होने जा रहे रविवार के 'जनता कर्फ्यू' से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस महामारी से बचाव के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों को नाकाफी बताते हुए कई सुझाव दिए हैं. शनिवार शाम बयान जारी कर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को सलाह दी है कि सरकार को कोरोना की जांच दर में इजाफा करने के साथ ही अस्पतालों की जानकारी और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए. सोनिया गांधी ने सरकार से किसान, मजदूरों से लेकर सभी क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज की मांग की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कोरोना की वजह से ठप कामकाज से प्रभावित छोटे दुकानदारों और मजदूरों के लिए बड़े आर्थिक पैकेज के तत्काल एलान की मांग की है.

कोरोना के प्रकोप को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से सात बिंदुओं पर ध्यान देने और जल्द समाधान करने की अपील की है. सबसे पहले जांच दर का मुद्दा उठाते हुए सोनिया गांधी ने सवाल उठाया कि 130 करोड़ नागरिकों के देश में अब तक केवल 15,701 मामलों में ही सैंपलों की जांच की गई है. सोनिया के मुताबिक पर्याप्त समय मिलने, समय पर चेतावनी और दूसरे देशों से मिली सीख के बावजूद सरकारी व प्राइवेट सेक्टर की क्षमताओं का पूरा उपयोग नहीं किया. सोनिया गांधी ने मांग की है कि निगरानी में रखे गए सभी लोगों की कोरोना की जांच बड़े स्तर पर की जानी चाहिए.

सोनिया ने अस्पतालों में मौजूद सुविधा, इमरजेंसी नंबर जैसी सूचना लोगों तक पहुंचाने के लिए पोर्टल बनाने और इसके लिए बजट की जरूरत बताई है. सोनिया गांधी ने कोरोना संक्रमण की जांच और इलाज में लगी मेडिकल टीम और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की कमी की शिकायत करते हुए इनके लिए सुरक्षा उपकरण और आर्थिक प्रोत्साहन की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष ने बाजार में मास्क, सैनिटाइजर आदि की कालाबाजारी और चावल, दाल, सब्जियों के बढ़ते दाम पर भी चिंता जताई है.

सोनिया गांधी ने दिहाड़ी मजदूरों, असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों, अस्थाई कर्मचारियों के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाने का सुझाव भी सरकार को दिया है. उन्होंने मांग की है कि सरकार को हर सेक्टर के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान करना चाहिए. साथ ही जरूरी टैक्स ब्रेक, ब्याज सबवेंशन, देनदारियों से लेकर ईएमआई में छूट देनी चाहिए. कोरोना और ओला से प्रभावित किसानों के लिए भी राहत पैकेज की मांग की गई है.

सरकार से मांग के अलावा सोनिया गांधी ने लोगों को घर में रहने की अपील करते हुए बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि घर पर रहने से वायरस के फैलने पर रोक लग सकेगी. बयान में सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी ने लाखों लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है. इसके कारण देश में अफरातफरी और डर का माहौल बना है जिसमें लोगों के दैनिक जीवन और आजीविका को प्रभावित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों को भयभीत ना होने की सलाह देते हुए भरोसा व्यक्त किया कि धैर्य और दृढ़ निश्चय के साथ हम इस गंभीर समस्या से निपट लेंगे, लोगों की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हम सब एकजुट होकर खड़े हैं. इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि कोरोना से लड़ाई में कांग्रेस सरकार के साथ है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: केजरीवाल का एलान- कल नहीं चलेंगी 50% बसें, जरूरत पड़ी तो दिल्ली को लॉकडाउन करेंगे

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget