एक्सप्लोरर

कोरोना के चलते छोटा होगा मुजीबुर्रहमान जन्मशती कार्यक्रम, टल सकती है पीएम मोदी की बांग्लादेश यात्रा

कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने मुजीबुर्रहमान जन्मशती कार्यक्रम को छोटे स्तर पर मनाने का फैसला लिया है. जिसके बाद पीएम मोदी की बांग्लादेश यात्रा टल सकती है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 मार्च को प्रस्तावित बांग्लादेश यात्रा भी कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर टलने की पूरी संभावना है. बांग्लादेश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद शेख हसीना सरकार ने ढाका में होने वाले मुजीबुर्रहमान जन्मशती उद्घाटन समारोह को अब छोटे स्तर पर मनाने का फैसला किया है.

हालांकि फिलहाल पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश सरकार की तरफ से शेख मुजीबुर्रहमान जन्मशती कार्यक्रम में बदलाव संबंधी मीडिया रिपोर्ट हमनें भी देखी हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक औपचारिक और आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है. ऑफीशियल अनाउंसमेंट के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

महत्वपूर्ण है कि बीती रात हुई बांग्लादेश पीएम शेख हसीना के घर हुई आयोजन समिति की अहम बैठक में सरकार ने शेख मुजीब जन्मशती कार्यक्रम को छोटे पैमाने पर मनाने का फैसला किया. विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने मीडिया से कहा कि कोरोना वायरस मामले सामने आने के बाद, हम कार्यक्रम में शरीक होने वाले विदेशी मेहमानों को संशोधित कार्यक्रम के बारे में सूचित करेंगे. इसके बाद वे स्वयं फैसला ले सकते हैं.

बांग्लादेश सरकार ने लोक स्वास्थ्य की चिंताओं को देखते हुए लोगों की भारी भीड़ के जमा होने पर रोक लगाई है. साथ ही ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड पर होने वाले भव्य समारोह को टालने और छोटे स्तर पर आयोजन को मनाने का फैसला किया है. ऐसे में आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत जिन विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया था उनके भी नहीं पहुंचने की संभावना है.

बांग्लादेश में राष्ट्रपिता का दर्जा रखने वाले बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान का जन्मशती वर्ष कार्यक्रम पूरे साल भर चलना है. सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान कभी भी ढाका जा सकते हैं. महत्वपूर्ण है शेख मुजीब शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी को भी आमंत्रित किया गया था.

दुनिया भर के 90 से अधिक देशों में फैल चुके कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी देश काफी एहतियात बरत रहे हैं. कोरोना की चिंताओं के मद्देनजर भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी की बेल्जियम यात्रा भी रद्द हो चुकी है. इस बैठक के लिए पीएम को 13-14 मार्च को बेल्जियम यात्रा भी करनी थी.

ये भी पढ़ें

Coronavirus की वजह से रद्द हो सकता है पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा इटली में कातिल कोरोना का जबरदस्त कहर, 24 घंटे में 133 की मौत, अब तक 366 जानें गईं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget