एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के चढ़ते ग्राफ के बीच 16-17 जून को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है. ये राज्य संक्रमित मरीज़ों के मामले में टॉप 5 में हैं

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चढ़ते ग्राफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे. ये बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी. बीते 10 दिनों में कोरोना वायरस के करीब एक लाख मामले देशभर में सामने आए हैं. शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे के भीतर ही 10 हज़ार से ज्यादा कोरोना के मरीज़ों की पुष्टि हुई. देश में कुल मामले तीन लाख के पार चले गए हैं.

वहीं, केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों से कोविड-19 के उभरते केंद्रों (अत्यधिक मामलों वाले नये स्थानों) पर विशेष ध्यान देने और कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा. कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन से देश के धीरे-धीरे बाहर आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे.

ये बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना के बीच ‘अनलॉक-1’ के दौरान आम लोगों और कारोबारियों को कई तरह की छूट दी गई, ताकि लॉकडाउन से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके. हालांकि इसका नतीजा ये हुआ कि मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

भारत दुनिया में चौथे पायदान पर ‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से गुरुवार को भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया. भारत में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 100 दिन से अधिक का समय लगा, लेकिन दो जून तक आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया.

चीन में पिछले दिसंबर में संक्रमण सामने आने के बाद से अब तक पूरी दुनिया में 75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से चार लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक (इससे 24 घंटे पहले से) संक्रमण के 10,956 मामले सामने आने के साथ देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 2,97,535 पहुंच गये हैं. वहीं, इस महामारी से एक दिन में सर्वाधिक 396 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 8,498 हो गई है.

हालांकि, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से शुक्रवार रात 10:15 बजे तक घोषित आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,00,519 तक पहुंच गए, जबकि मृतकों की संख्या 8,872 हो गई. साथ ही इनमें से 1.52 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं.

अब 17.4 दिन में दोगुने हो रहे मामले मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुना होने में लगने वाला समय बढ़कर अब 17.4 हो गया है, जो कुछ हफ्ते पहले 15.4 दिन था. मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन लागू किये जाने के समय, 25 मार्च को कोविड-19 मामलों के दोगुना होने में लगने वाला समय 3.4 दिन था.

टॉप 5 में हैं ये राज्य देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है. ये राज्य संक्रमित मरीज़ों के मामले में टॉप 5 में हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव मामले बढ़कर 101141 हो गए हैं, जिसमें 3717 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3493 मामले सामने आए हैं. वहीं तमिलनाडु में 38716 मामले, दिल्ली में 36,824 मामले, गुजरात में 22032 मामले और यूपी में 12082 मामले सामने आ चुके हैं.

Madhya Pradesh का नौजवान जो पटवारी बनते बनते Auto चालक बन गया..कब होंगी नौकरी Unlock?| Ghanti Bajao

ये भी पढें: मध्य रेलवे ने बनाया ‘कैप्टन अर्जुन’ रोबोट, रेलवे स्टेशन पर करेगा यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग  Unlock-1: यात्रियों को ले जाने वाली बसों और माल ढोने वाले ट्रकों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं- गृह मंत्रालय  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget