एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या कोविड-19 मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करने की सोच रहे हैं? जानें क्या करें और क्या नहीं

दिल्ली पुलिस ने प्लाज्मा थेरेपी के जरूरतमंदों को डोनर से जोड़ने के लिए प्लाज्मा डोनर का डिजिटल डेटा बैंक गठित किया है. ऑनलाइन 'जीवन रक्षक' की वेबसाइट पर प्लाज्मा के जरूरतमंद अपनी जरूरत दर्ज करा सकते हैं. उसके लिए दिल्ली पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने क्या करें और क्या नहीं करें की लिस्ट उपलब्ध कराई है.

कोरोना महामारी के समय कोविड-19 के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी की मांग बढ़ गई है. हालांकि, कोविड-19 के खिलाफ अभी तक कोई कारगर दवा नहीं है, लेकिन कॉनवैलीसेंट प्लाज्मा प्रायोगिक इलाज है. इसलिए डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों को आगे आकर कोविड-19 पीड़ितों की सहायता करने की अपील कर रहे हैं. दरअसल जब कोई वायरस या सूक्ष्मजीव शरीर में घुसता है, तब इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है और उसके खिलाफ एंटीबॉडीज का निर्माण करता है.

डॉक्टर कोविड-19 को मात दे चुके मरीजों के डोनेट किए हुए ब्लड से एंटीबॉडीज से भरपूर सीरम को अलग करते हैं और बुरी तरह प्रभावित मरीज के शरीर में उसे चढ़ाते हैं. ये एंटीबॉडीज सूक्ष्म जीव और होनेवाले संक्रमण के खिलाफ लड़ते हैं. अगर आप भी प्लाज्मा डोनेट करने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. केंद्र सरकार ने क्या करें और क्या नहीं करें की लिस्ट उपलब्ध कराई है.

कौन प्लाज्मा डोनेट कर सकता है

प्लाज्मा डोनेट करने के लिए रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए. 

कोविड निगेटिव के नतीजे RT PCR जांच से होना चाहिए.

हार्ड कॉपी और आधार कार्ड की कॉपी साथ होना चाहिए.

एसिम्पटोमैटिक होने की सूरत में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट के सिर्फ 14 दिनों बाद डोनेट करें.

या सिम्पटोमैटिक होने की सूरत में लक्षण के 14 दिनों बाद प्लाज्मा डोनेट किया जा सकता है. 

कौन प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकता

प्रेगनेन्ट महिला या पहले प्रेगनेन्ट थी, वो अपना प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकती.

डोज ले चुका शख्स टीकाकरण की तारीख से 28 दिनों तक प्लाज्मा डोनेट करने में सक्षम नहीं होगा. 

किसी को ब्लड में एंटी बॉडीज की कमी के चलते खारिज कर दिया गया हो, तो वह भी डोनेट नहीं कर सकता.

प्लाज्मा डोनेशन पर सूचना के लिए वेबसाइट की लिस्ट

covidplasma.online

https://dhoondh.com

http://needplasma.in

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले ऑक्सीजन स्पलाई के संकट और कोरोना की नई किस्म के बीच चिंताजनक स्तर तक बढ़ रहे हैं. उसको मद्देनजर रखते हुए आपका किया हुआ योगदान किसी की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है. जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, उन्हें संकट के समय जरूर आगे आना चाहिए. 

देश में हर दिन होगा 9250 मीट्रिक टन से भी ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

फडणवीस ने लगाए ठाकरे सरकार पर आरोप, कहा- संक्रमण से हो रही मौत के आंकड़े छिपा रही सरकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget