एक्सप्लोरर

जानिए: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स के किस राज्य में कितने केस सामने आए हैं

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है. कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की एक वजह कोविड 19 के नए वैरिएंट्स मिलना भी है. जानें किस राज्य में नए वैरिएंट्स के कितने केस सामने आए हैं.

नई दिल्ली: भारत मे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के नए वैरिएंट भी सामने आ रहे हैं. कोरोना के नए वैरिएंट्स पर केंद्र सरकार ने पहली बार चिंता जताई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालांकि साफ किया है राज्यो में बढ़ते मामलो का नए वैरिएंट से सीधा संबंध नहीं है.

देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का नए वैरियंट पाया गया है. राज्यों की तरफ से 10787 सैम्पल लिए गए थे जिसमें से 771 मरीजों में कोरोना का वैरियंट पाया गया. जिसमें 736 यूके वैरियंट, 34 साउथ अफ्रीकन वैरियंट और 1 में ब्राजीलियन वैरियंट पाया गया. जिन 18 राज्यों में कोरोना के वैरिएंट पाए गए है वो है महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, हरियाणा कर्नाटक, केरल, लद्दाक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलेंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पश्चिम बंगाल.

यूके वैरिएंट किन राज्यों में कितने केस मिले

सबसे पहले बात यूके वैरिएंट की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले पंजाब में है. पंजाब में 336, तेलंगाना में 87 मामले है. वहीं आंध्र प्रदेश में 17, दिल्ली में 65, गोआ में 5, गुजरात में 39, हरियाणा में 6, कर्नाटक में 30, केरल में 16, लद्दाक में 1, महाराष्ट्र में 56, मध्य प्रदेश में 11, ओड़िशा में 3, राजस्थान में 22, तमिलनाडु में 14, उत्तर प्रदेश में 17, उत्तराखण्ड में 1 और पश्चिम बंगाल में 10 यूके वैरिएंट के केस सामने आए है.

साउथ अफ्रीका वैरिएंट केस किन राज्यों में मिले

जिन राज्यों में कोरोना के साउथ अफ्रीका वैरिएंट मिला है वो है आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलेंगाना और पश्चिम बंगाल. आंध्र प्रदेश में 3, दिल्ली में 4, कर्नाटक में 3, महाराष्ट्र में 5, तमिलनाडु में 1, तेलेंगाना में 17 और पश्चिम बंगाल में 1 केस मिले है. सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका वैरिएंट तेलेंगाना में मिले है.

वहीं ब्राज़ील वैरिएंट की बात करें तो सिर्फ एक ही राज्य में मिला है. इस वैरिएंट का केस सिर्फ महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां ये तीनों वैरिएंट मिले है और कुल 62 केस है तीनो वायरस म्युटेशन के. वहीं कुछ राज्य ऐसे है जहां यूके और साउथ अफ्रीका वैरिएंट दोनो मिले है. आंध्र प्रदेश में 20, दिल्ली में 69,कर्नाटक में 33, तमिलनाडु में 15, तेलेंगाना में 105 और पश्चिम बंगाल में 11 दोनों वैरिएंट के कुल केस मिले है.

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना है की ये तीनों वैरिएंट VOC यानी वैरिएंट ऑफ कंसर्न है. ये तीनों काफी संक्रामक है.

महाराष्ट्र में कोरोना का अलग वैरिएंट भी मिला

महाराष्ट्र में कोरोना का बिल्कुल अलग वैरिएंट मिला, ये है E484Q, E484के, N440K. महाराष्ट्र में E484Q+ L452R वैरिएंट पाया गया जिसे एक तरह का डबल वैरिएंट भी कह सकते है. वहीं महाराष्ट्र में 15% से 20% सैंपल में नए वैरिएंट मिले हैं.

महाराष्ट्र के अलावा केरल में भी पाया गया कोरोना का नया वैरिएंट. केरल में N440K नाम का कोरोना का नया वैरिएंट मिला. 14 जिलों में 2032 सैंपल लिए गए. जिसमे 11 जिलों में 123 सैंपल नए वैरिएंट के मिले.

इसके अलावा N440K वैरिएंट आंध्रप्रदेश में 33% सैंपल में मिला था. वैरिएंट N440K तेलंगाना में 53 सैंपल में मिला था. N440K वैरिएंट 16 और देशों में भी पाया गया है. फिलहाल सरकार जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये म्युटेशन पर नज़र रखे हुए है. वहीं आनेवाले वक़्त में और जीनोम सिक्वेंसिंग भी बढ़ाएगी.

Opinion Poll 2021: बतौर CM ममता का कार्यकाल कैसा रहा, क्या TMC की सरकार ने दिया भ्रष्टाचारियों को संरक्षण? सर्वे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget