एक्सप्लोरर

Coronavirus: मुंबई में कोरोना का ‘यू-टर्न’, एक दिन में आए 721 नए मामले, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र में लगातार आठवां दिन है जब एक दिन में तीन हजार से अधिक नए मामले आए हैं. यह बीते कुछ हफ्तों की तुलना में संक्रमण के फैलने की ओर इशारा कर रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में कोरोना के अभी पांच हजार 143 एक्टिव केस हैं.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जानलेवा कोरोना वायरस ने यू-टर्न ले लिया है. शहर में सुधरते हालातों के बीच अब एक बार फिर कोरोना वायरस फैलना शुरू हो गया है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 721 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस महामारी से तीन लोगों की मौत हो गई. सिर्फ मुंबई में मरने वालों की संख्या 11428 है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में कोरोना के अभी पांच हजार 143 एक्टिव केस हैं. इनमें से 82 फीसदी लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है, इसलिए अस्पतालों पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. बताया जा रहा है कि अकेले 18 फीसदी मामले हाई राइज बिल्डिंग एरिया में पाए गए हैं. फिलहाल शहर का पॉजिटिविटी रेट 4.50 फीसदी पर है.

राज्य में कोरोना वायरस के 4787 नए मामले, 40 की मौत

अगर बात पूरे महाराष्ट्र की करें तो कल कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. 4787 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल मामले बढ़कर 20,76,093 पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा मामले अमरावती में बढ़े हैं, जहां मंगलवार को 82 मामले आए थे, वहीं बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 230 हो गई.

लगातार आठवें दिन तीन हजार से ज्यादा मामले आए

बयान में बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण 40 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,631 पहुंच गई है. दिन में 3853 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,85,261 हो गई है. राज्य में 38,013 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं. यह लगातार आठवां दिन है जब एक दिन में तीन हजार से अधिक नए मामले आए हैं. यह बीते कुछ हफ्तों की तुलना में संक्रमण के फैलने की ओर इशारा कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नए SOP जारी, 22 फरवरी आधी रात से लागू

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का रेल रोको अभियान आज, रेलवे ने की ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget