Coronavirus Live Updates: अमित शाह बोले- लॉकडाउन के समय देश में आवश्यक चीजों की कोई कमी नहीं होगी
Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की.

Background
कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का एक सप्ताह के भीतर दूसरा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा. 19 मार्च को पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का एलान किया था और लोगों से तमाम एहतियाती कदम उठाए जाने की अपील की थी.
अब एक बार फिर पीएम मोदी देश को संबोधित करने जा रहे हैं. दरअसल, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 519 हो गए, जिसमें से 470 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. 40 मरीज ठीक हो चुके हैं और 11 की मौत हो चुकी है.
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए महामारी से निपटने के लिए 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है.



















