एक्सप्लोरर

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, पिछले 15 दिनों में देश के इन जिलों में 130 फीसदी से ज्यादा केस बढ़े

जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ें हैं उनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल है. इन राज्यों में कई ऐसे जिले हैं जहां 1 से 15 मार्च के बीच कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले लगातार पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं. खासकर कुछ राज्य में ऐसी हालत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जिन राज्यों में केस बढ़ रहे हैं वो महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक हैं. इनमें कई जिले ऐसे हैं जहां 1 से 15 मार्च के बीच काफी तेजी से केस बढ़े हैं.

वे जिले जहां पिछले 15 दिनों में बढ़े केस

महाराष्ट्र - नांदेड़, नंदुरबार, बीड, धुले, नाशिक, जलगांव, भंडारा, नागपुर, चंद्रपुर, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद और अकोला.

मध्यप्रदेश - रतलाम, ग्वालियर, खरगोन, उज्जैन, बुरहानपुर, जबलपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा, इंदौर और बैतूल.

पंजाब - रूपनगर, अमृतसर, मोगा, शाहिद भगत सिंह नगर, कपूरथला.

हरियाणा - यमुनानगर, करनाल, फरीदाबाद, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला और गुरुग्राम.

राजस्थान - भीलवाड़ा, राजसमंद, अजमेर, बांसवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर.

गुजरात - मेहसाणा, सूरत, भावनगर, आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद, गांधीनगर और भरूच.

छत्तीसगढ़ - सूरजपुर, सरगुजा, रायपुर और राजनांदगांव.

हिमाचल प्रदेश - सिरमौर, सोलन और उना.

आंध्र प्रदेश - कृष्णा, ईस्ट गोदावरी, विशाखापत्तनम, चित्तूर और गुंटूर.

कर्नाटक - बीदर, कलबुर्गी, धारवाड़, दक्षिण कन्नड़, बेल्लारी, बेलगावी, मैसूरु, बेंगलुरु अरबन.

इन राज्यों में 130 फीसदी से ज्यादा बढ़े केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 15 दिनों में इन राज्यों के कुछ जिलों में 130 फीसदी से ज्यादा केस बढ़े हैं. पंजाब के रूपनगर में 256 फीसदी , अमृतसर में 123 फीसदी केस बढ़े हैं. हरियाणा में यमुनानगर में 300 फीसदी , करनाल में 245 फीसदी , फरीदाबाद में 225 फीसदी , पंचकूला में 215 फीसदी , कैथल में 180 फीसदी केस बढ़े हैं.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में 367 फीसदी , सोलन में 267 फीसदी , उना में 220 फीसदी केस बढ़े हैं. राजस्थान के भीलवाड़ा में 275 फीसदी , राजसमंद में 200 फीसदी , अजमेर में 200  फीसदी केस बढ़े हैं. गुजरात के मेहसाणा में 225 फीसदी , सूरत में 167 फीसदी , भावनगर में 143 फीसदी केस बढ़े हैं.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 385 फीसदी , नंदुरबार में 224 फीसदी , बीड में 219 फीसदी , धुले में 169 फीसदी , नाशिक में 157 फीसदी , जलगांव में 147 फीसदी , भंडारा में 140 फीसदी केस बढ़े हैं. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 425 फीसदी , सरगुजा में 138 फीसदी केस बढ़े है.

आंध्र प्रदेश के कृष्णा में 171.4 फीसदी , ईस्ट गोदावरी में 150 फीसदी केस बढ़े हैं. कर्नाटक के बीदर में 200 फीसदी , कलबुर्गी में 136 फीसदी केस बढ़े हैं. मध्य प्रदेश के रतलाम में 500 फीसदी , ग्वालियर में 360 फीसदी , खरगोन में 250 फीसदी , उज्जैन में 214 फीसदी , बुरहानपुर में 183.3 फीसदी , जबलपुर में 179 फीसदी केस बढ़े हैं.

केंद्र सरकार ने इन राज्यों को 3 टी पॉलिसी यानी टेस्ट, ट्रेस और टेस्टिंग को सख्ती से अपनाने की सलाह दी है. साथ ही टेस्टिंग को बढ़ाने खासकर आरटी पीसीआर टेस्ट बढ़ाने को कहा है. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 28 हजार 903 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत मे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1,14,38,734 हो गई है. इसमें से 1,10,45,284 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 1,59,044 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. जबकि भारत मे अब 2,34,406 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है.

वायु प्रदूषण: खतरे का निशान पार कर लेने के बावजूद बेपरवाह हैं सरकारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget