एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल होगी Ivermectin दवा, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की जगह लेगी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के इलाज और रोकथाम के लिए अब नई दवा इवरमेक्टिन का इस्तेमाल होने जा रहा है. नई दवा इवरमेक्टिन ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की जगह लेने की तैयारी कर ली है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते हुए 20 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है. बढ़ते संक्रमण के साथ ही इसके इलाज की बुनियादी सुविधाओं पर भी काम तेजी से हो रहे हैं. कोरोना के शुरुआती दिनों में देशभर के कई अस्पतालों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) से इसके इलाज की बात कही गई थी. वहीं अब उत्तर प्रदेश में एक नई दवा इवरमेक्टिन ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की जगह लेने की तैयारी कर ली है.

दरअसल सरकार के सूत्रों से पता चला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) को इवरमेक्टिन से बदलने का निर्णय लिया गया है. ऐसा करने से पहले आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों पर इसका प्रयोग किया गया था. जहां उचित परिणाम आने के बाद अब प्रदेस में इवरमेक्टिन से कोरोना का इलाज करे जाने की बात कही गई है.

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य और चिकित्सा) अमित मोहन प्रसाद ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिया है कि कोरोना की रोकथाम के साथ-साथ इलाज के लिए Ivermectin दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी सिंह ने कहा कि “HCQ के साथ बहुत सारी दिक्कतें आ रही थी. इसलिए, अब हमें निर्धारित खुराक के अनुसार Ivermectin का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.'

बता दें कि 4 अगस्त को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अध्यक्षता में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बैठक में दवा के निर्णय और प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दिया गया. कोरोना रोगियों के लिए Ivermectin के साथ Doxycyclin निर्धारित किया गया है. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए, पहले, सातवें और 30 वें दिन और फिर महीने में एक बार Ivermectin खुराक देने का सुझाव दिया गया है.

हालांकि यह भी कहा गया है कि Ivermectin को गर्भवती महिलाओं या दो साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिए जाने की सलाह भी दी गई है. अपने 12 जून के लेख में, विज्ञान पत्रिका ने लिखा कि 5 µM के Ivermectin ने SARS-CoV-2 या COVID-19 वायरस के वायरल आरएनए में लगभग 5000-गुना कमी लाई और दवा ने 48 घंटे के भीतर लगभग सभी वायरल कणों को प्रभावी ढंग से मार दिया.

इसे भी देखेंः Kerala Air India Plane Crash: हादसे के हो सकते हैं ये तीन मुख्य कारण

कोझिकोड विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मेरी संवेदनाएं प्रियजनों को खोने वालों के साथ हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
Madhavi Lata On AIMIM: BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget