एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में मौत की रफ्तार अमेरिका से भी तेज, ये हैं दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देश

पहले अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था. लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आने के कारण भारत में रूस से अधिक मामले हो गए हैं.

नई दिल्ली: दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत में अब रूस से भी ज्यादा संक्रमण फैल चुका है. अमेरिका और ब्राजील में ही अब भारत से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज हैं. पड़ोसी देश पाकिस्तान दुनिया में 12वें पायदान पर है और चीन 22वें नंबर पर है.

पूरी दुनिया से कोरोना के आंकड़े जुटाने वाले वर्ल्डोमीटर के अनुसार, रूस में अबतक 681,251 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, वहीं ब्राजील में 1,604,585 मामले हैं. कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा त्रस्त देश अमेरिका है, जहां 29,81,009 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. भारत में अबतक 6 लाख 97 हजार 413 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि संक्रमण से कुल 19,693 लोग की मौत हुई है.

दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देश

कोरोना संक्रमण मामले में दुनिया के टॉप-10 देशों में यूरोप और दक्षिण अमेरिका के 4-4 देश शामिल हैं. दक्षिण अमेरिकी देशों में ब्राजील के बाद पेरू (पांचवें), चिली (सातवें) और मैक्सिको (नौवें) टॉप-10 में शामिल है. यूरोप से रूस में सबसे ज्यादा महामारी फैली हुई है. रूस के बाद स्पेन (छठे), इंग्लैंड (आठवें) और इटली (दसवें) टॉप-10 देशों में शामिल है.

  1. अमेरिका:   केस- 2,981,009, मौतें- 132,552
  2. ब्राजील:      केस- 1,604,585, मौतें- 64,900
  3. भारत:        केस- 697413, मौतें- 19,693
  4. रूस:          केस- 681,251, मौतें- 10,161
  5. पेरू:           केस- 302,718, मौतें- 10,589
  6. स्पेन:          केस- 297,625, मौतें- 28,385
  7. चिली:         केस- 295,532, मौतें- 6,308
  8. यूके:           केस- 285,416, मौतें- 44,220
  9. मैक्सिको:   केस- 252,165, मौतें- 30,366
  10. इटली:         केस- 241,611, मौतें- 34,861

मौत की रफ्तार अमेरिका से भी तेज कोरोना से कुल मौत की संख्या मामले में अमेरिका पहले और भारत आठवें स्थान पर है. लेकिन भारत में इन दिनों कोरोना महामारी से हर दिन अमेरिका से भी ज्यादा मौत हो रही हैं. औसतन 450 लोगों की जान प्रति दिन जा रही है. 5 जुलाई को 613 लोगों की जान गई. पिछले 26 दिनों से लगातार हर दिन 300 से ज्यादा मौतें हो रही हैं. वहीं अमेरिका में अबतक रिकॉर्ड 1.32 लाख लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन पिछले दो दिनों से यहां मौत का आंकड़ा 300 से कम रहा है.

दुनिया में हर दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत ब्राजील में हो रही है. यहां पिछले 36 दिनों से लगातार हर दिन 500 से ज्यादा मौतें हो रही हैं. वहीं कुल मौत की संख्या मामले में ब्राजील का दुनिया में दूसरा स्थान है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.36 लाख की हुई मौत केंद्र सरकार के वैज्ञानिक ने कोरोना वैक्सीन पर कहा- कोवेक्सिन और जाइकोव-डी का परीक्षण महामारी के ‘अंत की शुरुआत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में हुआ शपथ ग्रहण
सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में हुआ शपथ ग्रहण
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget