Coronavirus: देश में अब तक कुल 131868 केस, इलाज के बाद 54441 रिकवर हुए, पढ़ें राज्यवार आंकड़े
देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 47190 केस सामने आ चुके हैं और 1577 लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: देशभर में अपना पैर पसार चुके कोरोना वायरस से अब तक एक लाख 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 1,31,868 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसमें 73,560 एक्टिव केस हैं. वहीं 54,440 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. इस वायरस की वजह से अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है.
किस राज्य में कितने केस?
वर्तमान समय मे देश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां अब तक 47190 केस सामने आ चुके हैं और 1577 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में अब तक 13,404 लोगों का कोरोना संक्रमण का इलाज सफल हुआ है.
आंध्र प्रदेश में 2,757 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. आंध्र प्रदेश में अब तक 1,809 लोग इलाज के बाद घर जा चुके हैं. अंडमान निकोबार में कोरोना से संक्रमण के कुल 33 मामले सामने आए थे, जिसमें सभी का सफलतापुर्वक इलाज कर सभी को घर भेजा जा चुका है. ऐसा ही अरुणाचल प्रदेश में देखने को मिला है जहां अब तक मात्र एक कोरोना संक्रमित मिला था. जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.
असम में अब तक 329 कोरोना के मामले सामन आए हैं. जिनमें से 4 की मौत हो गई है, वहीं 55 का सफल इलाज हुआ है. बिहार में 2380 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिनमें से 11 की मौत हो गई और कुल 653 इलाज के बाद ठीक हुए हैं.
चंडीगढ़ में 225 कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसमें से 3 की मौत हो गई और 179 अब तक इलाज के बाद ठीक हुए हैं. छत्तीसगढ़ में 214 मामले आए हैं. वहीं यहां से अब तक किसी के संक्रमण से मौत की कोई खबर नहीं है. छत्तीसगढ़ में अब तक 64 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक 12910 मामले सामने आ गए हैं. जिसमें 6267 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 231 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा बैठे हैं. गोवा में अब तक 55 मामले सामने आए हैं. जिसमें से 16 का इलाज सफल हुआ है. यहां अब तक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है.
गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13,664 पहुंच गया है. जिसमें अब तक 829 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है और अब तक 6169 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. हरियाणा में कोरोना के 1131 मामलों में 16 की मौत हो गई है और 750 लोग ठीक हुए हैं.
हिमाचल प्रदेश में 185 संक्रमितों में 3 की मौत और 61 का सफल इलाज हुआ है. जम्मू-कश्मीर में कोरोना का आंकड़ा 1569 तक पहुंच गया है. इसमें से 21 की जान जा चुकी है और 774 लोग ठीक हुए हैं. झारखंड में कोरोना के 350 मामलों में 141 का इलाज सफल रहा है और 4 की मौत हो गई है. कर्नाटक में 1959 कोरोना संक्रमितों में 608 लोग इलाज के बाद घर जा चुके हैं और 42 की मौत हो गई है.
केरल में अब तक 795 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 515 संक्रमितों का इलाज सफल रहा है और 4 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं. लद्दाख में 49 मामलों में 43 लोगों का इलाज सफल रहा है. मध्य प्रदेश में अब तक 6371 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 3267 का इलाज सफल रहा है और 281 लोगों की मौत हो गई है. मणिपुर में 29 कोरोना संक्रमितों में से 4 इलाज सफल हुआ है. मेघालय में अब तक 14 संक्रमण के मामलों में सिर्फ एक की ही मौत हुई है और 12 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं.
मिजोरम में वर्तमान में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है. हालांकि यहां अभी तक मात्र एक ही मामला सामने आया था. जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया. ओडिशा में 1269 मामलों में 497 का इलाज सफल रहा है तो 7 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है.
पुडुचेरी में 26 मामलों में 10 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. पंजाब में सामने आए अब तक 2045 मामलों में 39 संक्रमितों की मौत हो गई है और 1870 लोग अब तक ठीक हुए हैं. राजस्थान में कोरोना के 6742 मामलों में 3786 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं और 160 की जान जा चुकी है.
तमिलनाडु में अब तक 15,512 संक्रमितों में से 7491 का इलाज सफल रहा है और 103 लोगों की मौत हो गई है. तेलंगाना में 1813 कोरोना संक्रमितों में से 1065 लोग ठीक हो गए हैं और 49 की जान जा चुकी है. त्रिपुरा में अब तक सामने आए 189 मामलों में अब तक 153 लोग ठीक हुए हैं और किसी भी मौत कोरोना से नहीं हुई है.
उत्तराखंड में कोरोना के 244 मामलों में अब तक मात्र दो जानें गई हैं वहीं 56 लोग इलाज के बाद घर जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6017 मामले सामने आए हैं समें 155 की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. राज्य में 3406 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. पश्चमि बंगाल में 3459 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और 1281 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है. यहां अब तक कोरोना के संक्रमण से 269 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
यह भी पढ़ेंः
कोरोना की वजह से RPF के दो जवानों की मौत
दिल्ली: दाती महाराज एक बार फिर सुर्खियों में, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज

























