एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases India: देश में पिछले 24 घंटों में आए 56211 नए मामले, 5 दिन बाद आए सबसे कम मामले

Coronavirus Cases India: देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, देश में कल कोरोना से 271 लोगों की मौत हो गई है.

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं. देश में आखिरी बार 23 मार्च को 56 हजार से कम यानि वहीं, 53 हजार 476 मामले आए थे. देश में कल कोरोना से 271 लोगों की मौत हो गई . हालांकि कल 37 हजार 28 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.

  • कुल मामले- एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 13 लाख 93 हजार 201
  • कुल एक्टिव केस- 5 लाख 40 हजार 720
  • कुल मौत- एक लाख 62 हजार 114
  • कुल टीकाकरण- 6 करोड़ 11 लाख 13 हजार 354

कल टेस्ट किए गए सात लाख 85 हजार 864 सैंपल

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 26 लाख 50 हजार 25 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से सात लाख 85 हजार 864 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान करीब 86 फीसदी है. देश में कोरोना वायरस के 63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं.

स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छोटी कक्षाओं के लिए फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे. दिल्ली के अलावा पंजाब, पांडिचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने भी फिलहाल छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.

पंजाब बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अब 4 मई और 20 अप्रैल से

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. राज्य बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. पंजाब बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अब 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी. गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक केवल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित करने के लिए कहा है. तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें-

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ क्वारंटीन हुए परिवार वाले

Assembly Elections 2021: बंगाल-असम में दूसरे दौर के प्रचार का आखिरी दिन आज, नंदीग्राम में ममता और अमित शाह करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'सही समय पर भारत में पहली बार आयोजन', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'पावर का मकसद, एम्पावर होना', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget