एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में 27 दिनों बाद 3 लाख से कम केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 81 हजार नए मामले आए

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 81 हजार 386 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल तीन लाख 78 हजार 741 लोग ठीक हुए हैं. कल कोरोना से 4 हजार 106 लोगों की मौत हुई है.

Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. हालांकि अब मामले घटने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 81 हजार 386 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में 27 दिनों बाद 3 लाख से कम केस आए हैं. आखिरी बार तीन लाख से कम केस 20 अप्रैल 2021 को आए थे. तब मामलों की संख्या दो लाख 95 हजार थी. वहीं, कल तीन लाख 78 हजार 741 लोग ठीक हुए हैं. कल कोरोना से 4 हजार 106 लोगों की मौत हुई है. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं. 

  • कुल केस- दो करोड़ 49 हजार 65 हजार 463
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 11 लाख 74 हजार 76
  • कुल मौत- दो लाख 74 हजार 390
  • कुल एक्टिव केस- 35 लाख 16 हजार 997
  • कुल टीकाकरण- 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 73 हजार 515 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार 658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

कोविड पर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक आज

राजधानी दिल्ली में आज कोविड पर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन करेंगे. इस बैठक में विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी, केमिकल एंड फ़र्टिलाइज़र मंत्री मनसुख मंडविया, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल शामिल होंगे. बैठक दोपहर एक बजे स्वास्थ्य मंत्रालय में होगी.

कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया अप्वाइंटमेंट वैध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह साफ किया कि कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया समय (अप्वाइंटमेंट) वैध रहेगा और यह को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा. मंत्रालय ने कहा कि को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा.

केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था. मंत्रालय ने कहा, ' भारत सरकार ने इस बदलाव के संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है. कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के लिये 12-16 सप्ताह के अंतराल को दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं.'

यह भी पढ़ें-

Lockdown: जानिए दिल्ली-यूपी समेत आज से किन-किन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

ऑक्सीजन कालाबाजारी मामला: आरोपी नवनीत कालरा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget