एक्सप्लोरर

Coronavirus India: मिड जून के बाद सबसे सबसे कम मामले दर्ज, सिर्फ 12,584 नए केस आए

Coronavirus India: देश में कोरोना वायरस के अबतक एक करोड़ चार लाख 79 हजार 179 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले दिन कोरोना से 18 हजार 385 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद देश में अब कोरोना महामारी को हराने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ एक लाख 11 हजार 294 हो गई है.

Coronavirus India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले अब दिन पर दिन घट रहे हैं. देश में पिछले दिन कोरोना महामारी के कुल 12 हजार 584 मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि पिछले साल मिड जून के बाद नए मामलों की संख्या में पहली बार इतनी गिरावट दर्ज की गई है. मिड जून में पहली बार 12 हजार के पार आंकड़े दर्ज हुए थे.  देश पिछले 24 घंटों में 167 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की अब एक लाख 51 हजार 327 हो चुकी है. जानिए आज के ताजा आंकड़े.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अबतक एक करोड़ चार लाख 79 हजार 179 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले दिन कोरोना से 18 हजार 385 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद देश में अब कोरोना महामारी को हराने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ एक लाख 11 हजार 294 हो गई है. जानकारी दे दें कि देश में अभी भी दो लाख 16 हजार 558 लोगों का इलाज चल रहा है.

18 दिनों से देश में 300 से कम दैनिक मौतें दर्ज 

बता दें कि पिछले 18 दिनों से देश में 300 से कम दैनिक मौतें दर्ज हो रही हैं. देश में रिकवरी दर 96.43 और मृत्यु दर 1.44 फीसदी है. दैनिक नए मामलों में से लगभग 82.25 फीसदी केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार और गुजरात के हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल (11 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18 करोड़ 26 लाख 52 हजार 887 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 लाख 97 हजार 56 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

दिल्ली-महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों का क्या है हाल?

  • दिल्ली

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 306 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 407 लोग ठीक हुए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी दिल्ली में अब कुल मामलों की संख्या 6 लाख 30 हजार 506 हो गई है. अबतक इस महामारी से 6 लाख 16 हजार 461 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, 10 हजार 691 मौत हुईं हैं. अब दिल्ली में कुल तीन हजार 354 लोगों का इलाज चल रहा है. 

  • महाराष्ट्र

वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2438 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 4286 लोग ठीक हुए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई है.  राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 19 लाख 71 हजार 552 हो गई है. अबतक इस महामारी से 18 लाख 67 हजार 988 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, 50 हजार 101 मौत हुईं हैं. अब महाराष्ट्र में कुल 52 हजार 288 लोगों का इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें-

Explainer: जानिए आम आदमी तक कैसे पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, पूरी प्रक्रिया को कैसे अंजाम दिया जाएगा?

Bird Flu: अब उत्तराखंड समेत देश के 10 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, मुंबई में BMC ने जारी की हेल्पलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget