एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंची, अबतक 1074 मौतें | राज्यवार आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं. देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है. मरीजों और कोरोना से मौत की संख्या के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार से ज्यादा हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 33 हजार 50 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 1074 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 8325 लोग ठीक भी हुए हैं.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 432, मध्य प्रदेश में 129, गुजरात में 197, दिल्ली में 56, तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, आंध्र प्रदेश में 31, कर्नाटक में 21, उत्तर प्रदेश में 39, पंजाब में 19, पश्चिम बंगाल में 22, राजस्थान में 51, जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 3, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.

10 बड़े राज्य जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9915 है. इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां 4082 मामले हैं. तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली में 3439 मामले, राज्यस्थान में 2438 मामले, तमिलनाडु में 2162, मध्य प्रदेश में 2561, उत्तर प्रदेश में 2134, तेलंगाना में 1012, आंध्र प्रदेश में 1332 और केरल में 495 मामले हैं.

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 15 0
2 आंध्र प्रदेश 1332 287 31
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 अमस 38 29 1
5 बिहार 392 65 2
6 चंडीगढ़ 56 17 0
7 छत्तीसगढ़ 38 34 0
8 दिल्ली 3439 1092 56
9 गोवा 7 7 0
10 गुजरात 4082 527 197
11 हरियाणा 310 209 3
12 हिमाचल प्रदेश 40 25 1
13 जम्मू कश्मीर 581 192 8
14 झारखंड 107 19 3
15 कर्नाटक 535 216 21
16 केरल 495 369 4
17 लद्दाख 22 16 0
18 मध्य प्रदेश 2561 461 129
19 महाराष्ट्र 9915 1593 432
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 0 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिसा 125 39 1
24 पुद्दुचेरी 8 3 0
25 पंजाब 357 90 19
26 राजस्थान 2438 768 51
27 तमिलनाडु 2162 1210 27
28 तेलंगाना 1012 367 26
29 त्रिपुरा 2 2 0
30 उत्तराखंड 55 36 0
31 उत्तर प्रदेश 2134 510 39
32 पश्चिम बंगाल 758 124 22
भारत में कुल मरीजों की संख्या 33050 8325 1074

जगह-जगह फंसे लोगों के लिए गाइडलाइन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जगह-जगह फंसे लोगों की आवाजाही के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. अब देश भर में लॉकडाउन के कारण फंसे लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकते हैं. अब तक ऐसा करने पर रोक थी. इस फैसले के बाद मजदूर, टूरिस्ट, श्रद्धालु और छात्र अपने अपने घर लौट पाएंगे.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि COVID-19 से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई से लागू होंगे, जो कई जिलों को काफी हद तक राहत देंगे. उन्होंने कहा कि अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है. इन लाभों पर बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए लॉकडाउन दिशानिर्देशों पर 3 मई तक सख्ती से निगरानी रखी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 32 लाख के पार, मरने वालों की संख्या सवा दो लाख से ज्यादा अमेरिका: कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 हजार के पार, 24 घंटे में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget