एक्सप्लोरर

Explained: कोरोना स्ट्रेन पर केजरीवाल के ट्वीट से सिंगापुर नाराज़, सरकार ने सफाई में कहा- वह भारत के लिए नहीं बोलते

Coronavirus India: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए, क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘‘बहुत खतरनाक’’ बताया जा रहा है.एस जयशंकर ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर और भारत ठोस भागीदार रहे हैं. हालांकि, जिन्हें ठीक पता होना चाहिए उनकी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां हमारी लंबी साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Coronavirus India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीसरी लहर को लेकर सिंगापुर पर बयानबाजी की है. उनकी इस बयानबाजी पर केंद्र सरकार को बीच में आकर सफाई देनी पड़ी. कल केजरीवाल ने कहा था कि सिंगापुर में सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘बहुत खतरनाक’ बताया जा रहा है. इसलिए सरकार को सिंगापुर से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर देनी चाहिए.

केजरीवाल ने क्या कहा था?

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए, क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘‘बहुत खतरनाक’’ बताया जा रहा है. केजरीवाल ने ट्वीट में आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है.

दरअसल केजरीवाल ने मीडिया की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए यह ट्वीट किया था. रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया था कि सिंगापुर के बच्चों को वायरस के जिस स्वरूप का खतरा सामने आया है, वह सबसे पहले भारत में पाया गया था.  नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने इस मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं.’’

केजरीवाल की टिप्पणी पर केंद्र सरकार ने क्या कहा?

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने केजरीवाल की टिप्पणी की आलोचना की है. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सिंगापुर और भारत ठोस भागीदार रहे हैं. हालांकि, जिन्हें ठीक पता होना चाहिए उनकी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां हमारी लंबी साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती हैं. मैं स्पष्ट कर दूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भारत के लिए नहीं बोलते हैं.’’

सिंगापुर के नए स्वरूप पर सरकार की नजर- पुरी

वहीं, विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सिंगापुर की स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर है और सभी एहतियात बरती जा रही हैं. पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केजरीवाल जी, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं. सिंगापुर के साथ हमारा एयर बब्बल भी नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानें जारी हैं ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: भारत समेत दुनिया के इन 8 देशों में हुई एक लाख से ज्यादा मौत, जानिए कौन-कौन से देश शामिल

धीमी हो रही है कोरोना की दूसरी लहर, जानिए किन-किन राज्यों में कोरोना के केस कम हुए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget