एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा 4987 मामले सामने आए, पिछले 24 घंटों में 120 लोग मरे

अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. 34 हजार 109 लोग ठीक भी हुए हैं.पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

नई दिल्ली: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 4987 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. 34 हजार 109 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं? स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1135, गुजरात में 625, मध्य प्रदेश में 243, पश्चिम बंगाल में 232, राजस्थान में 126, दिल्ली में 129, उत्तर प्रदेश में 104, आंध्र प्रदेश में 49, तमिलनाडु में 74, तेलंगाना में 34,  कर्नाटक में 36, पंजाब में 32,  जम्मू-कश्मीर में 12, हरियाणा में 13, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है. Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख के पार, अबतक तीन लाख से ज्यादा की मौत
क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 2355 1353 49
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 92 41 2
5 बिहार 1179 453 7
6 चंडीगढ़ 191 51 3
7 छत्तीसगढ़ 67 56 0
8 दिल्ली 9333 3926 129
9 गोवा 17 7 0
10 गुजरात 10988 4308 625
11 हरियाणा 887 514 13
12 हिमाचल प्रदेश 78 43 3
13 जम्मू कश्मीर 1121 542 12
14 झारखंड 217 113 3
15 कर्नाटक 1092 496 36
16 केरल 587 495 4
17 लद्दाख 43 22 0
18 मध्य प्रदेश 4789 2315 243
19 महाराष्ट्र 30706 7088 1135
20 मणिपुर 7 2 0
21 मेघालय 13 11 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिसा 737 196 3
24 पुद्दुचेरी 13 9 1
25 पंजाब 1946 1257 32
26 राजस्थान 4960 2839 126
27 तमिलनाडु 10585 3538 74
28 तेलंगाना 1509 971 34
29 त्रिपुरा 167 64 0
30 उत्तराखंड 88 51 1
31 उत्तर प्रदेश 4258 2441 104
32 पश्चिम बंगाल 2576 872 232
भारत में कुल मरीजों की संख्या 90927 34109 2872
लॉकडाउन-4 के लिए आज जारी होगी गाइडलाइन्स  कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए तीन चरणों में लागू 54 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म होने जा रहा है. लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसके लिए केन्द्र सरकार आज गाइडलाइंस जारी करेगी. पीएम मोदी ने पिछली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 का एलान किया था. मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन-4 नए रंग ढंग वाला होगा. लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्य पांबदियों में अधिक छूट दिए जाने के पक्ष में हैं. राज्यों ने शर्तों के साथ और ट्रेनें चलाने, घरेलू उड़ानें शुरू करने और छोटे कारोबारियों को दुकानें खोलने की छूट देने का प्रस्ताव दिया है. बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को पहली बार 21 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद इसे तीन मई तक और फिर 17 मई तक बढ़ा दिया गया था. यह भी पढ़ें- सच निकला अमेरिका का दावा, चीन ने पहली बार कोरोना वायरस के शुरुआती सैंपल नष्ट करने की बात मानी MP के रीवा में खाना मांग रहे प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हरियाणा में भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget