एक्सप्लोरर

सरकार ने कहा - कोरोना के खिलाफ टीका बनाने की ओर भारत बढ़ा रहा है कदम, लेकिन बनते ही लोगों तक पहुंचना मुश्किल

कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में विश्व समुदाय के साथ भारत भी लगातार आगे बढ़ रहा है. सरकार ने कहा है कि भारत की सरकारी प्रयोगशालाओं के साथ साथ निजी संस्थान भी वैक्सीन और दवाइयां खोजने में आगे बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वी के पॉल ने कोरोना से जंग में आज एक अहम जानकारी साझा की है. डॉ पॉल ने कहा कि भारत में कोरोना से लड़ने के लिए कई दवाइयों और वैक्सीन पर काम काफ़ी आगे बढ़ रहा है. उनके मुताबिक़ देश में 8 प्रकार के वैक्सीन पर निजी संस्थानों में जबकि 6 प्रकार के वैक्सीन पर सरकारी प्रयोगशालाओं में काम हो रहा है.

डॉ पॉल ने बताया कि जिन वैक्सीन पर निजी संस्थान और कम्पनियां काम कर रही हैं उनमें से 4 पर काफ़ी प्रगति हो चुकी है. वहीं जिन वैक्सीन पर सरकारी लैबों में काम चल रहा है उनमें से 2-3 पर काम काफी आगे बढ़ चुका है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि अभी वैक्सीन पर काम किस स्टेज पर है.

दवाइयों पर भी काम तेज़ी से जारी

डॉ वी के पॉल ने उन दवाइयों के बारे में भी जानकारी दी जिनपर स्वदेश में ही काम चल रहा है ताकि उनका इस्तेमाल कोरोना महामारी के इलाज में हो सके . जिन दवाइयों पर काम हो रहा है उनमें Feviperasir, ACQH, BCG Vaccine, Micro Bacterium W, Arbidol और हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन ( HCQ) शामिल हैं. इसके अलावा कुछ अन्य दवाइयों और इलाज़ पर भी ट्रायल चल रहा है. इसमें प्लाज़्मा थेरेपी भी शामिल है .

हालांकि सरकार ने ये भी साफ़ किया कि वैक्सीन बनने के साथ ही ये लोगों तक पहुंच जाएगा, ये कहना मुश्किल है . सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रो के विजय राघवन ने कहा कि भारत में वैक्सीन बनाने की क्षमता दुनिया में सर्वोत्तम स्तर की है, साथ में उनका यह भी कहना है कि कोरोना महामारी की भयानकता को देखते हुए ये काम दुरूह भी है. उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए केवल एक तरह के नहीं बल्कि कई तरह के वैक्सीन बनाने के लिए निवेश की ज़रूरत पड़ेगी जो थोड़ा महंगा भी पड़ेगा.

राघवन ने बताया कि भारत में क़रीब 30 ग्रुप ऐसे हैं जो वैक्सीन खोजने में लगे हैं. इनमें बड़ी कम्पनियों से लेकर नए स्टार्ट अप तक शामिल हैं. उनके मुताबिक़ कई भारतीय कम्पनियां विदेशी कम्पनियों के साथ भी सहभागिता कर रही हैं. राघवन ने कहा कि जबतक वैक्सीन या दवा नहीं आती है तबतक लोगों को सोशल डिटेंशिंग और साफ सफ़ाई के सहारे इस महामारी से लड़ना होगा.

यह भी पढ़ेंः

केरल सरकार ऑनलाइन बेचेगी शराब, BevQ नाम से लॉन्च करेगी ऐप पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget