एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़े किए नियम, राज्य में प्रवेश करने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या को कंट्रोल में करने के लिए सरकार ने प्रदेश में प्रवेश के लिए पहचानपत्र अनिवार्य कर दिए हैं. इसके साथ ही रेड जोन से आने वाले लोगों को आईसोलेशन में रखा जाएगा.

शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाना होगा और स्पष्ट किया कि रेड जोन से आने वाले लोगों को आईसोलेशन में रखा जाएगा. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित रेड जोन से लोगों के आने के मामले सामने आए हैं, लेकिन ऐसे लोग दावा करते हैं कि वे ग्रीन जोन से आए हैं.

इस कारण उन्हें आईसोलेशन केंद्रों में रुकने के बजाए हिमाचल प्रदेश में सीधे अपने घरों के लिए जाने की अनुमति मिल गई है. राज्य ने कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित स्थानों की संशोधित सूची भी जारी की है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, तमिलनाडु का चेंगलापट्टु, गुड़गांव, जयपुर, जोधपुर, कोलकाता, हावड़ा और इंदौर इस सूची में शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर. डी. धीमान ने कहा कि इन जगहों से यात्रा करने वाले लोगों को पहले आईसोलेशन में जाना होगा. उन्होंने कहा कि ई-पास जारी करने की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है और आवेदकों के लिए अनिवार्य किया गया है कि वे पहचान पत्र मुहैया कराएं.

नए आदेश के बाद कांगड़ा और हमीरपुर के जिलाधिकारियों ने निर्देश दिए कि इन शहरों से आने वाले हर किसी को संस्थागत आईसोलेशन में रखा जाए. आईसोलेशन की अवधि सामान्य तौर पर 14 दिनों की है.

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 503 हो गई है. राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित सात लोगों की मौत हो चुकी है. कांगड़ा जिला सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित है जहां अभी तक संक्रमण के 138 मामले सामने आए हैं, जबकि हमीरपुर में 131 मामले सामने आए हैं.

इसे भी पढ़ेंः

कोरोना को मात देने वाले सौरभ गुप्ता से जानिये कैसे जीती उन्होंने ये जंग

तेजस्वी यादव बोले- लगता है विपक्ष को जाकर ढूंढना होगा कि मुख्यमंत्री कहां हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget