एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः दिल्ली में कम टेस्टिंग के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- ICMR से कहिए गाइडलाइंस बदल दें

दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. वहीं दिल्ली सरकार पर कोरोना के टेस्ट कम होने का आरोप भी लग रहा है. ऐसे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कहना है कि अगर टेस्टिंग बढ़ानी है तो ICMR की गाइडलाइन्स को बदलना पड़ेगा.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के मामलों को लेकर रोज़ाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के टेस्ट कम होने पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली में टेस्टिंग कम होने के सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "अगर टेस्टिंग बढ़ानी है तो ICMR से कहिये कि गाइडलाइन्स बदल दें. हम ICMR की गाइडलाइन का उलंघन नही कर सकते हैं. ICMR की शर्तों के आधार पर ही टेस्ट हो सकते हैं, सभी उन शर्तों को मानने के लिए बाध्य हैं."

सत्येंद्र जैन का कहना है कि "केंद्र सरकार और ICMR से कह दीजिए कि टेस्ट ओपन कर दें ताकि जो टेस्ट करवाना चाहे वो करवा लें. लेकिन ओपन टेस्ट करने से एक मुद्दा यह भी होगा कि बीमार लोग कम टेस्ट करवा पाएंगे और हो सकता है एक दिन में 1 लाख लोग टेस्ट कराने पहुंच जाएं. ऐसे में आपका नंबर 1 महीने बाद ही आएगा."

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में टेस्टिंग के आंकड़ो की तुलना के सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "ज़्यादा नहीं 10 गुना का फर्क है टेस्टिंग में. वहां 10 गुना कम हो रही है टेस्टिंग तो 10 गुना कोरोना वहां कम होगा." गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रति 10 लाख की आबादी पर कराए जाने वाले टेस्ट की संख्या की तुलना करते हुए आंकड़े सामने रखे थे. मनीष सिसोदिया की इस पोस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रति मिलियन आबादी पर 1740 टेस्ट हो रहे हैं, वहीं दिल्ली में प्रति मिलियन आबादी पर 13,446 टेस्ट हो रहे हैं. पोस्ट में लिखा है कि भाजपा का फॉर्मूला- नो टेस्ट, नो कोरोना.

सत्येंद्र जैन ने बताया, "दिल्ली में कुल 36,824 केस हैं. जिसमें 2137 नए हैं और अब तक कुल 1214 की मौत हुई है. फिलहाल 22,212 एक्टिव केस कोरोना के हैं. इनमें से लगभग 5700 लोग हॉस्पिटल में हैं और 345 ICU में हैं." वहीं बेड के पर्याप्त इंतजाम पर जानकारी देते हुए संत्येंद्र जैन ने कहा, "हम एक्सपर्ट प्रोजेक्शन के हिसाब से चल रहे हैं. हमारा टारगेट है कि 30 जून की प्रोजेक्शन की तैयारी 20 जून तक कर सकते हैं और 15 जुलाई की तैयारी 30 जून तक कर लेंगे. स्टेडियम, बैंक्वेट हॉल, कम्युनिटी हॉल, स्कूलों में हॉल में तैयारी कर रहे हैं जल्द इससे जुड़ी जानकारी साझा की जायेगी."

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली में एक दिन में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 2137 पॉजिटिव मरीज़, कुल मामले 36 हजार के पार

कोरोना वायरस के चढ़ते ग्राफ के बीच 16-17 जून को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget