एक्सप्लोरर

Coronavirus: सरकार का दावा लॉकडाउन ने थामी संक्रमण की रफ्तार, तेजी से बढ़ते मामलों में आई कमी

कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया था. देश में लॉकडाउन को एक महीना पूरा हो चुका है और सरकार द्वारा गठित एम्पावर्ड ग्रुपों में से एक के चेयरमैन सी के मिश्रा ने दावा किया किया है कि लॉकडाउन बढ़ते संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हुआ है.

नई दिल्ली: सरकार ने दावा किया है कि लॉकडाउन के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में काफ़ी हद तक क़ामयाबी मिली है. यही नहीं , संक्रमण के दोगुने होने की रफ़्तार में भी कमी आने का दावा किया गया है. उधर सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट को लेकर अगले 2-3 दिनों में आईसीएमआर नई गाइडलाइन्स जारी कर सकती है.

देश में लॉक डाउन शुरू हुए एक महीने पूरे हो गए हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में संख्या 21 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है. लेकिन सरकार का कहना है कि देश को लॉकडाउन का फ़ायदा मिला है. सरकार द्वारा गठित एम्पावर्ड ग्रुपों में से एक के चेयरमैन सी के मिश्रा ने दावा किया कि लॉकडाउन से महामारी के प्रसार को काफ़ी हद तक रोकने में मदद मिली है.

मिश्रा ने आकंड़ों के ज़रिए बताया कि ....

  • देश में 22 अप्रैल तक 5 लाख से ज़्यादा RT PCR टेस्ट हो चुके हैं, जबकि संक्रमण का आंकड़ा करीब 21700 है.
  • लॉकडाउन की शुरुआत में 24 मार्च को क़रीब 15000 टेस्ट किए गए थे. जबकि उस दिन तक संक्रमित लोगों की संख्या करीब 600 थी जो कुल टेस्ट का करीब 4.5% थी. वहीं 22 अप्रैल तक हुए 5 लाख टेस्ट में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 21700 है और ये भी कुल टेस्ट का क़रीब 4.5 % ही है.

सरकार की ओर से सी के मिश्रा ने कहा कि लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है. सी के मिश्रा ने दूसरे देशों का आंकड़ा देते हुए कहा कि जब 26 मार्च को अमेरिका में 5 लाख टेस्ट पूरे हुए तब संक्रमण 80 हज़ार हो चुका था.

इटली ने 31 मार्च को 5 लाख टेस्ट पूरे हुए और संक्रमण 1 लाख हो गया था. यूनाइटेड किंगडम में 20 अप्रैल को इतना टेस्ट पूरा हुआ और वहां 1 लाख 20 हज़ार लोग संक्रमित पाए गए जबकि टर्की में 20 अप्रैल तक 5 लाख टेस्ट पूरे होने तक 80 हज़ार केस आ चुके थे.

लॉकडाउन ने सरकार को कोरोना से लड़ने की तैयारी करने का भी मौक़ा दिया

सी के मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन ने सरकार को कोरोना से लड़ने की तैयारी करने का भी मौक़ा दिया है. 23 मार्च को 163 कोविड के विशेष अस्पतालों में 41974 बेड थे जबकि 23 अप्रैल तक अस्पतालों की संख्या 736 अस्पतालों में 1,94,26 बेड उपलब्ध हैं. इन अस्पतालों में 24644 आईसीयू बेड हैं जिनमें 12391 वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं.

आईसीएमआर के निदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि देश में अब 325 जांच केंद्र बन चुके हैं. इनमें सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के लैब शामिल हैं.

Coronavirus: 500 रुपए से कम में होगा कोरोना का टेस्ट, महज एक घंटे में आएगा रिजल्ट Coronavirus: स्पेशल ट्रेन को लेकर Whatsapp पर हो रहा था दुष्प्रचार, सेना ने किया खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget