एक्सप्लोरर

Coronavirus: स्पेशल ट्रेन को लेकर Whatsapp पर हो रहा था दुष्प्रचार, सेना ने किया खंडन

व्हाट्सएप पर एक वायरल पोस्ट में कहा गया था जम्मू पहुंची स्पेशल ट्रेन में तीन कोविड-19 पॉजिटिव सैनिक थे. इसी खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए सेना ने कहा कि छुट्टी से लौटे सभी सैनिकों को 14 दिन क्वॉरन्टीन अनिवार्य है. लॉकडाउन के दौरान पहले भी सेना की तरफ से ऐसी गलत खबरों का खंडन किया जा चुका है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के दौरान भी भारत के दुश्मन बाज नहीं आ रहे हैं. इस महामारी के समय भी भारत के दुश्मन सैनिकों से जुड़ी जानकारी को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं. हालिया मामला सेना की जम्मू के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन को लेकर है. भारतीय सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, इन दिनों सैनिकों के व्हाट्सअप ग्रुप्स में एक मैसेज फैलाया जा रहा है कि 17 अप्रैल को बेंगलुरू से जम्मू के लिए रवाना हुई स्पेशल मिलिट्री ट्रैन में तीन जवान ऐसे थे जो कोरोना वायरस पॉजिटिव थे. इसलिए पूरी ट्रैन को कोरांटीन (क्वारंटीन) कर दिया गया है.

सेना ने इस खबर को खंडन करते हुए कहा है कि ये पूरी तरह से गलत खबर है जिसमें सैनिकों के संक्रमण से जुड़ी जानकारियां दी जा रही है. सेना के मुताबिक, इससे सैनिकों के बीच असंतोष और सरहद पर तैनात सैनिक और उनके परिवारवालों में भय उत्पन करने के इरादे से किया जा रहा है ताकि सेना की मूवमेंट को अवरोध किया जा सके.

सेना के मुताबिक, जो भी सैनिक छुट्टी या फिर ट्रैनिंग से लौट रहे हैं उन सभी के लिए 14 दिन का क्वॉरन्टीन अनिवार्य है.

दरअसल, कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही सेना ने अपने सभी सैनिकों, यूनिट और रेजीमेंट्स की मूवमेंट पर रोक लगा दी थी. ऐसे में जो सैनिक छुट्टी पर थे वे अपने घर पर ही रह गए और जो ट्रैनिंग पर थे वे भी वहीं रह गएं. लेकिन दूसरे चरण के लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए सेना ने उत्तरी कमान (यानि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) और पूर्वी सीमा (सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश) के लिए दो विशेष सैन्य ट्रैन चलाई थीं. पहली ट्रेन 17 अप्रैल को बेंगलुरू से बेलगाम और सिंकदराबाद होती हुई 20 अप्रैल को जम्मू पहुंची थी. इसमें करीब 900 सैनिक और वरिष्ट सैन्य अधिकारी थे. इस ट्रेन को लेकर ही व्हाट्सअप मैसेज फैलाया जा रहा था. उसी को लेकर अब सेना ने स्पष्टीकरण जारी किया है. दूसरी ट्रेन 18 अप्रैल को बेंगलुरू से गुवाहटी तक के लिए चलाई गई थी. हालांकि, सेना ने सीधे तौर से पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की मीडिया-विंग, आईएसपीआर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई भारत के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार करने से कभी पीछे नहीं रहती है.

सेना पहले भी कर चुकी है ऐसी खबरों का खंडन ये पहली बार नहीं है जब सेना ने सोशल मीडिया पर चल रही किसी गलत खबर का खंड़न किया है. पहले चरण के लॉकडाउन के दौरान भी सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आ रही थीं जिसमें कहा गया था कि 14 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी जाएगी और देश की सड़कों पर सैनिक, पूर्व-फौजी और एनसीसी कैडेट्स उतर आएंगे. उसके बाद सेना ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से खंडन जारी किया था.

इसके बाद गुजरात में सेना को तैनात करने की खबरें भी आएं थीं. जिसको लेकर सेना ने स्पष्टीकरण जारी किया था, हाल ही में देहरादून में एक महिला सैन्य डॉक्टर के पॉजिटिव पाए जाने के दौरान भी ऐसी ही खबरें वायरल होने लगी थीं जिसमें कहा गया था कि जिस बटालियन हेड़क्वार्टर में महिला डॉक्टर ने विजिट किया था उसे लॉकडाउन कर दिया गया है.

सरकारी कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, डेढ़ साल तक नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता राजस्थान: तेजी से बदलते दौर में आज भी कायम है खेती से जुड़ी ये सदियों पुरानी परंपरा

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget