एक्सप्लोरर

Coronavirus Full Update: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 12759 हुई, अब तक 420 लोगों की ले चुका है जान

17 राज्यों के 27 जिलों में पिछले 14 दिन से कोरोना वायरस के संक्रमण के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12759 हो गई है. इनमें 10824 एक्टिव मरीज हैं. जबकि 420 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं 1514 लोग अब तक ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये किये जा रहे उपायों के अब सार्थक परिणाम दिखने लगे हैं और इसी का नतीजा है कि देश में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ी है. साथ ही देश के 325 जिले संक्रमण से मुक्त हैं.

बुधवार से लेकर गुरुवार तक देश में कोरोना वायरस से 28 मौतें हुईं. मंत्रालय के अनुसार, इनमें से महाराष्ट्र में नौ, गुजरात में छह, आंध्र प्रदेश में पांच, दिल्ली और तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में दो-दो मौत हुई है. अब तक कुल 420 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 36, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं.

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 14-14 लोगों के मारे जाने की सूचना है. पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं. पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं. जम्मू-कश्मीर में चार लोगों की जान चली गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं. झारखंड में दो मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के अब परिणाम मिलने लगे हैं. उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित हुये 17 राज्यों के 27 जिलों में पिछले 14 दिन से संक्रमण के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुयी है.

पांच लाख टेस्टिंग किट भारत पहुंची, बढ़ेगी टेस्ट की संख्या- ICMR

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना वायरस के त्वरित परीक्षण (रेपिड टेस्टिंग) की दो किस्म की पांच लाख किट की आपूर्ति हो गयी है. देश में अब तक 2,90,401 कोविड-19 परीक्षण किये जा चुके हैं. इनमें पिछले 24 घंटों में हुई 30,043 जांच शामिल हैं. उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से त्वरित एंटीबॉडी जांच किट समेत पांच लाख जांच किट की आपूर्ति हो गयी है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये किट त्वरित परीक्षण के लिये इस्तेमाल नहीं की जायेंगी बल्कि संक्रमण प्रभावित इलाकों में संक्रमण की निगरानी के लिये इनका इस्तेमाल होगा.

लॉकडाउन के नियमों का हो सख्ती से पालन- गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी कायम करने और पांच या इससे अधिक लोगों के जमा नहीं होने जैसे नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए. इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन प्रभावी तरह से लागू किया जा सके. गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी सार्वजनिक स्थल पर पांच या इससे अधिक लोग जमा नहीं हों.

श्रीवास्तव ने कहा, सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर थूकना नहीं चाहिए. श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्गों, जो लोग स्वस्थ नहीं हैं और छोटे बच्चों के माता-पिता को घर से काम के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर शरीर का तापमान जांचने के लिए स्क्रीनिंग और हैंड सैनेटाइजर्स का इस्तेमाल अनिवार्य होना चाहिए. श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शराब, गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर पाबंदी रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: भारत पहुंची रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के लिए 5 लाख किट, जानिए संक्रमण के दौर मे क्यों जरूरी हैं यह किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget