एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में संक्रमण से मौत के मामलों में उछाल, 102 दिन बाद 50 से ज्यादा लोगों की गई जान

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 54 मौत के नए मामले सामने आए हैं.सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के पीछे कम जांच को वजह बताया गया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मौत के आंकड़ों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. राजधानी में 24 घंटे के अंदर दर्ज मौत की तादाद में उछाल आया है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 102 दिन बाद पहली बार मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है.

कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या में वृद्धि

पिछले 24 घंटे में 54 मरीजों की मौत के साथ कुल आंकड़ा बढ़कर 6 हजार 312 हो गया है. कोरोना संक्रमण के कारण होनेवाली मौत का ये आंकड़ा 102 दिन बाद 50 पार कर गया है. इससे पहले 16 जुलाई को 58 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई थी. कोरोना से अब तक कुल 6312 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, राहत की बात ये है कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले दिल्ली में लगातार तीन दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के 4 हजार मामले आ रहे थे.

कम जांच की वजह से संक्रमण मामलों में गिरावट

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 हजार 832 नए मामले सामने आए. इस तरह, कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 59 हजार 488 हो गई. बताया जा रहा है कि संक्रमण के मामलों में गिरावट की वजह पिछले 24 घंटे में कम जांच है. पिछले दिनों की तुलना में 24 घंटे में कुल 34 हजार 411 कोरोना का जांच हुआ. आरटीपीसीआर से 11 हजार 817 और रैपिड एंटीजन से 22 हजार 594 लोगों का जांच किया गया. दिल्ली में अब तक कुल 43 लाख 98 हजार 819 टेस्ट हो चुके हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या 3 हजार 736 है. अब तक कुल 3 लाख 27 हजार 390 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. इसके साथ ही लगातार दूसरे दिन संक्रमण 8 फीसदी से ज्यादा रहा. दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 8. 23 फीसद और 7.17 फीसद एक्टिव मरीजों की दर है. कोरोना से मौजूदा रिकवरी रेट 91. 07 फीसद है और मृत्यु दर 1.76 फीसद है. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हजार 786 है. होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की तादाद 16 हजार 396 है. दिल्ली में अब तक कुल 2 हजार 930 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं.

दिल्ली: 70 विधानसभाओं में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू, गोपाल राय बोले- प्रदूषण की समस्या पार्टी या सरकार से ऊपर

केरल गोल्ड कांड का भगोड़ा कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कल एनआईए की स्पेशल कोर्ट में किया जाएगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget