एक्सप्लोरर

CoronaVirus: जम्मू के सांबा जिले से आठ संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भेजा गया, विदेश यात्रा से लौटे थे

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जम्मू पुलिस हर एहतियात बरत रही है. लोगों को परेशानी ना हो इसलिए पुलिस we care नाम का अभियान चला कर आम जनता के घरों तक ज़रूरी सामान पहुंचा रही है.

जम्मू: जम्मू के सांबा ज़िले के तेली बस्ती से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने कोरोना वायरस के आठ संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भेजा है. यह सभी लोग दिल्ली से सांबा ज़िले की इस बस्ती में आकार रुके उस व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे, जिसके लक्षण कोरोना वायरस से मिलते पाए गए हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ 13 मार्च को दिल्ली से छह लोग जम्मू के सांबा ज़िले की तेली बस्ती की एक मस्जिद में आकार रुके थे. यह सभी लोग विदेश से होकर दिल्ली लौटे थे. इस बस्ती में कुछ दिन रुकने के बाद यह सभी लोग श्रीनगर चले गए, जहां उन लोगों में से एक को बुखार और खांसी की शिकायत हुई जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके लक्षण कोरोना वायरस से मिलते पाए.

इस शख्स से पूछताछ के बाद यह पता लगा कि यह अपने साथियों के साथ विदेश से दिल्ली और फिर सांबा की एक बस्ती की मस्जिद में आकर रुका था. इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर बस्ती के आठ संदिग्धों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनकी जांच जारी है. पुलिस ने एहतियातन इस इलाक़े को सैनिटाइज़ किया है.

जम्मू पुलिस ने 'we care' अभियान शुरू किया

बता दें कि सोशल डिस्टेन्सिंग और लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए जम्मू पुलिस ने 'we care' अभियान चला रखा है. इस अभियान के चलते जम्मू के बिश्नाह और आरएसपूरा थानों में पुलिस ने विशेष हेल्प डेस्क तैयार किये हैं, जिनमें हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये आम जनता दवाई, फल और सब्ज़ी जैसी ज़रूरी सामान पुलिस से मंगवा सकती है.

पुलिस से मदद मांग रहे शख्स की लोकेशन का पता पुलिस उसकी फ़ोन लोकेशन के ज़रिये लगा रही है और फिर पुलिस सामान लेकर उस शख्स के घर पहुंच जाती है. पुलिस का दावा है कि उनके इस कदम से इन दो इलाकों में लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिल रही है.

वहीं, पुलिस की इस पहल का आम जनता भी स्वागत कर रही है. आम जनता का मानना है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए जिस तरह सोशल डिस्टेन्सिंग और स्टे बैक होम की बातें कही जा रही हैं, उसका पुलिस की इस पहल के चलते सही पालन हो रहा है. आम जनता का दावा है कि पुलिस की इस पहल से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. बाज़ारो में भीड़ कम है, जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है.

UP: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती, कोरोना का सैंपल लिया गया दिल्ली: सरकार के हस्तक्षेप के बाद कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget