एक्सप्लोरर

Lockdown: इमरजेंसी में जाना है शहर से बाहर तो घबराए नहीं, दिल्ली पुलिस से मिल सकते हैं पास

देश में लॉकडाउन के समय लोगों को इमरजेंसी में इधर-उधर ना भटकना पड़े इसके लिए दिल्ली पुलिस ने कर्फ्यू पास का इंतजाम किया है. इसको पाने के कुछ नियम हैं..

  नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते पूरा भारत लॉकडाउन है. पुलिस ने सभी शहरों के बॉर्डर सील कर दिए हैं. लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है ताकि इस महामारी को हराया जा सके. ऐसे में आपके घर में कोई इमरजेंसी आ गई है आपको दिल्ली से बाहर जाना है तो परेशान ना हो क्योंकि दिल्ली पुलिस से आपको कर्फ्यू पास मिल सकते हैं. जी हां दिल्ली के दिलशाद गार्डन रहने वाले राहुल जैन को भी इमरजेंसी में दिल्ली से बाहर जाना था. अपने इलाके के डीसीपी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने एप्लीकेशन दी तो कर्फ्यू पास मुहैया करा दिया गया. आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और 2 फ़ोटो के साथ लिखनी पड़ी एप्लीकेशन, बतानी पड़ी इमरजेंसी की वजह दरअसल राहुल जैन की 14 साल की बेटी उत्तर प्रदेश के बड़ोत अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने गई हुई थी. अचानक से लॉकडाउन हुआ और फिर उसकी तारीख बढ़ गई. इनका परिवार परेशान था कि आखिरकार बेटी को वापस घर कैसे लाएं . अपने इलाके के डीसीपी ऑफिस पर इन्होंने संपर्क किया और वहां पर पहुचकर एप्लीकेशन दी. एप्लीकेशन के साथ राहुल से उनका आधार कार्ड , दो फोटो और वोटर आईडी कार्ड मांगा गया. एप्लीकेशन में राहुल से दिल्ली बॉर्डर पर करके बड़ौत जाने की वजह पूछी गई और फिर कुछ ही घंटों में दिल्ली से यूपी बॉर्डर क्रॉस बड़ौत जाने के लिए राहुल जैन को कर्फ्यू पास मिल गया. दिल्ली बॉर्डर पार करने और वापस आने के लिया मिला कर्फ्यू पास कर्फ्यू पास को बनवाने के लिए आपको वापस आने की तारीख भी बतानी होती है. जिससे यह कर्फ्यू पास उसी तय समय के लिए जारी होता है. राहुल जैन ने पुलिस को बताया की वो 24 घंटे मे वापस आ सकते हैं. इसके बाद उन्हें 1 दिन का कर्फ्यू पास दिल्ली पुलिस ने जारी कर दिया. हालांकि इस कर्फ्यू पास के जरिए इमरजेंसी में दिल्ली यूपी बॉर्डर को क्रॉस किया जा सकता है लेकिन दूसरे शहर में इस कर्फ्यू पास से कोई दिक्कत ना हो इसकी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की नहीं होती. एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोगों का दिल्ली पुलिस ऑनलाइन भी जारी कर रही है कर्फ्यू पास लोगों को खाने पीने और जरूरी सामानों की दिक्कत ना हो. इसके लिए एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में आने जाने की ढील दी गई है. हालांकि इन लोगों को दिल्ली पुलिस की तरफ से कर्फ्यू पास जारी किए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोगों को ज्यादा दिक्कत ना हो इसलिए अब ऑनलाइन पास जारी करने की सुविधा भी शुरू कर दी है. अगर आपने ये सावधानी नहीं बरती तो बंद हो सकता है आपका इंटरनेट! Coronavirus: लॉकडाउन में आसमान से भी हो रही है निगरानी, ड्रोन की सहायता से छत्तीसगढ़ पुलिस रख रही है नज़र
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget