एक्सप्लोरर

दिल्ली BJP ने किया कोरोना जागरूकता अभियान का आयोजन, मनोज तिवारी बोले- इससे सतर्क रहने की ज़रूरत

लोग भीड़ में ही मास्क लेने के लिए काफी मशक्कत करते नज़र आए. इस दौरान वहां दिल्ली के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे.मनोज तिवारी ने कहा, "हम सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं, जिससे हाथ साफ करना बेहद ही ज़रूरी है. अलग अलग एमसीडी में भी ये चीज़ें बाटी जाएंगी."

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने दिल्ली में आज कोरोना जागरूकता अभियान का आयोजन किया. इसके लिए जागरूकता अभियान का एक स्टाल कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर पर भी लगाया गया. यहां लोगों को मास्क और सैनिटाइज़र बांटने का भी कार्यक्रम था, लेकिन जब लोग लाइन लगाकर मास्क और सैनिटाइज़र लेने पहुंचे, तो उन्हें सैनिटाइज़र वितरण के नाम पर हाथ में एक बूंद सैनिटाइज़र दिया गया. इसके अलावा मास्क भी सही ढंग से नहीं बांटे गए.

जागरूकता अभियान के लिए जो स्टॉल लगाया गया था, वहां बोर्ड पर लिखा था कि इस आयोजन के तहत लोगों में मास्क और सैनिटाइज़र बांटे जाएंगे, लेकिन हुआ कुछ और ही. इसके अलावा इस दौरान दिल्ली सरकार की उस एडवाइज़री का भी उल्लंघन होता दिखा, जिसमें सरकार ने कहा था कि एक साथ कहीं पर भी 50 से ज्यादा लोग जमा न हों. लेकिन बीजेपी के इस कोरोना जागरूकता अभियान के दौरान लोगों की भारी भीड़ नज़र आई.

लोग भीड़ में ही मास्क लेने के लिए काफी मशक्कत करते नज़र आए. इस दौरान वहां दिल्ली के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे. मनोज तिवारी ने कहा, "इस अभियान का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस से सतर्क रहने की ज़रूरत है. हम कुछ लोगों को मास्क दे रहे हैं. अगर भीड़ में जाये तो मास्क का प्रयोग ज़रूर करे."

मनोज तिवारी ने कहा, "हम सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं, जिससे हाथ साफ करना बेहद ही ज़रूरी है. अलग अलग एमसीडी में भी ये चीज़ें बाटी जाएंगी." उन्होंने यह भी कहा की केरोना को हराना भारत के प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए. केजरीवाल पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि इस समय कोई शिकायत की बात नहीं, हर कोई अपना बेस्ट करे और कोरोना को हराए.

मनोज तिवारी से जब एबीपी न्यूज़ ने शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "उन्हें भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, प्रदर्शन तो होते रहेंगे, लेकिन जान चली गई तो फिर दोबारा नहीं आएगी."

ये भी पढ़ें:

Explained: कैसे फैलता है कोरोना, बचाव क्या हैं? पढ़ें जेहन में उठने वाले सभी सवाल के जवाब 

Coronavirus: मुंबई मास्क के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget