एक्सप्लोरर

क्या आगे बढ़ जाएगा Lockdown? कई राज्यों ने की है इसे आगे बढ़ाने की सिफारिश

सरकारी सूत्रों के अनुसार सभी राज्य सरकारें और सभी विशेषज्ञ केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वह लॉकडाउन को आगे बढ़ाएं. केंद्र सरकार इस दिशा में सोच रही है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है. सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय सरकार मंत्री समूह की रिपोर्ट और देशभर में इस पर काम कर रही एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लेगी. कई राज्य सरकारों की तरफ से केंद्र सरकार को अब तक लॉकडाउन आगे बढ़ाने की सिफारिशें मिल चुकी हैं. कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद भी जारी रखा जाए इसका मतलब है कि 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रह सकता है.

आपको बता दें महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश तेलंगाना राजस्थान दिल्ली जैसे राज्य केंद्र सरकार से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की अपील कर चुके हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री से चिट्ठी लिखकर सिफारिश की है की लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया जाए. केसी राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, " इस महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. हम व्यवसाय और व्यापार दोबारा से शुरू कर सकते हैं. व्यापार को पुनः समृद्ध कर सकते हैं लेकिन जीवन दोबारा नहीं लौटाया जा सकता और जीवन बचाने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाना जरूरी है."

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है, यानी कि 14 अप्रैल से बढ़ाकर से 30 अप्रैल तक किया जा सकता है. सरकार के पास लॉकडाउन को बढ़ाने के कई प्लान है...

पहला- पूरे देश में लॉकडाउन को अभी की तरह जारी रखा जाए

दूसरा -कोरोना के हॉटस्पॉट इलाकों पर लॉकडाउन को जारी रखा जाए, लेकिन इन इलाकों में ना तो बाहर से किसी को आने की और ना ही इन इलाकों से बाहर जाने की किसी को इजाजत होगी.

तीसरा- उन प्रदेशों को लॉकडाउन रखा जाए जहां पर प्रति 10 लाख व्यक्ति आबादी के हिसाब से दो से ज्यादा कोरोना पाए गए हैं.

चौथा- उन राज्यों को लॉकडाउन से बाहर रखा जाए जहां पर प्रति दस लाख व्यक्ति एक से कम कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक आखरी फैसला देशभर में कोरोनावायरस की समीक्षा के बाद 12 या 13 अप्रैल को मंत्री समूह की बैठक और सिफारिश के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ही लेगा.

आपको बता दें लॉकडाउन नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत लागू किया गया है. 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी लॉकडाउन 21 दिन का घोषित किया गया था जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. इस बीच देश में कोरोना महामारी के सामने आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ना शुरू हो गई है, और इसकी बड़ी वजह निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए तबलीगी जमात कि लोग हैं जिन्होंने देश भर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर संक्रमण को फैला दिया है.

अब तक तबलीगी जमात से जुड़े डेढ़ हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सरकार की चिंता इन्हीं लोगों ने बढ़ा दी है. सरकार की कोशिश है कि देश भर में फैले तब्लीगी जमात के लोगों की पहचान करके उनको जल्द से जल्द क्वॉरन्टीन किया जा सके.

फिलहाल देशभर में कोरोना मामलों में आई तेजी की वजह से सभी राज्य सरकारें चिंतित है और यही चिंता केंद्र सरकार की भी है और इसलिए सरकार के सर्वोच्च सूत्र बता रहे हैं कि केंद्र सरकार लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज मामला इतना बड़ा नहीं होता अगर पुलिस समय रहते जाग जाती! मुंबई: धारावी सांसद ने की सीएम उद्धव ठाकरे से अपील, पूरी तरह लॉकडाउन किया जाए स्लम एरिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget