एक्सप्लोरर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत में अब 26/11 जैसे मुंबई हमले संभव नहीं, सीमा पार कर जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

राजनाथ ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ 360 डिग्री कार्रवाई कर रहा है. भारत अब सिर्फ अपनी सीमा के अंदर ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर हमारे बहादुर जवान सीमा पार जाकर आतंकियों के शिविर को नेस्तनाबूद कर रहे हैं.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई हमले के बरसी पर कहा कि भारत में अब दोबारा 26/11 जैसे हमले संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति इस तरह से बनाई गई है कि अब यह नामुमकिन है. हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि भारत मुंबई हमले की घटना को कभी नहीं भुलाया जा सकता है जब देश की संप्रभुता को चुनौती दी गई थी. लेकिन, हम देशवासियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि अब यह हमला मुमकिन नहीं है.

राजनाथ ने नगरोटा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम किया. गौरतलब है कि 12 साल पहले 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी. गुरुवार को मुंबई हमले की 13वीं बरसी थी.

राजनाथ ने इस दौरान कहा कि भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ 360 डिग्री कार्रवाई हो रही है. भारत अब सिर्फ अपनी सीमा के अंदर ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर हमारे बहादुर जवान सीमा पार जाकर आतंकियों के शिविर को नेस्तनाबूद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने 12 वर्षों में भारत में मौजूद हर तरह के आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने में सफलता पाई है। अब अगला कदम टेररिजम के फाइनैंशनल नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उठाया जा रहा है।

चीन के साथ तनातनी पर रक्षामंत्री ने आगे कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता है लेकिन भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता है. राजनाथ ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया,  एक इंच भी किसी और देश की जमीन पर कब्जा नहीं किया. भारत लड़ाई नहीं चाहता लेकिन इसके लिए जरूरी है कि युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार भी रहें. रक्षामंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने सुरक्षा बलों को खुली छूट दे रखी है कि किसी की भी हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दें. गलवान में भी यही हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget