एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases In India: देश में कोरोना के 24 घंटे में 10 हजार के करीब मामले, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा- 29 मरीजों की गई जान

Coronavirus Cases in India: देश में पिछले 24 घंटों में लगभग 10 हजार कोरोना (Corona) के मामले सामने आए हैं. केरल में सबसे ज्यादा 10 मरीजों की कोविड से मौत हुई.

Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार (26 अप्रैल) को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने पिछले 24 घंटों कोरोना के 9,629 नए मामले दर्ज किए. वहीं, 29 नई मौतों के बाद देश में अब तक कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है. 

एक दिन में कुल 29 मौतों में से दिल्ली में छह, महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन-तीन, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दो-दो और ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में एक-एक मौत हुई. वहीं, अकेले केरल में 10 कोविड मरीजों की मौत हुई. कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 61,013 पहुंच गई है. 

इतने मरीज हुए रिकवर 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 11,967 लोग वायरस से ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,43,23,045 हो गई है. राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत रहा और डेथ रेट 1.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है. बता दें कि, 25 अप्रैल को भारत ने 6,660 नए कोविद के मामले दर्ज किए थे और इससे पहले 7,178 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे. वहीं, 23 अप्रैल को वायरस के 10,112 मामले सामने आए थे. 

किन राज्यों में कैसे हालात 

  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,095 नए मामले और 6 मौतें दर्ज की गईं. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 22.74 प्रतिशत है. इससे एक दिन पहले राजधानी में कोरोना संक्रमण के 689 नए केस सामने आए थे और तीन लोगों की जान गई थी. 
  • महाराष्ट्र ने मंगलवार को 722 नए कोरोना केस और तीन मौत दर्ज कीं. राज्य में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 81,62,842 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,48,507 हो गई. 
  • राजस्थान की बात करें तो राज्य से मंगलवार को 428 नए कोरोना मामलों और तीन और मौतों की सूचना मिली है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जयपुर में मौत के मामले सामने आए हैं. 
  • ओडिशा में बीते दिन 393 नए कोविड-19 के मामले सामने आए थे, जिससे एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 3086 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकार ने सोमवार (24 अप्रैल) को 5,421 सैंपल की टेस्टिंग की थी. 

ये भी पढ़ें: 

Shaista Parveen Absconding: माफिया की बेगम शाइस्ता फरार, कई मददगार! शौहर अतीक के बाद अब उसके गुर्गे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget