एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में आज कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटों में 6396 केस दर्ज, 201 की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 396 नए केस सामने आए हैं और 201 लोगों की मौत हो गई. कल 6 हजार 561 मामले और 142 मौतें दर्ज की गई थीं.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 396 नए केस सामने आए हैं और 201 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 6 हजार 561 मामले और 142 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 85 हजार 680 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 69 हजार 897 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 589 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 67 हजार 70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में 467 नये मामले, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 467 नये मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए संक्रमण के नये मामलों में से 243 मामले ओमिक्रोन स्वरूप के हैं. गौरतलब है कि बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई थी.

बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक कुल 78,67,391 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,43,718 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. बुधवार को राज्य में संक्रमण के 544 नये मामले आए थे, लेकिन कोविड से किसी की मौत नहीं हुई थी. राज्य में पिछली बार एक अप्रैल, 2020 को कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी.

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

Coronavirus Cases Today: देश में आज कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटों में 6396 केस दर्ज, 201 की मौत

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 24 लाख 84 हजार 412 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 29 लाख 13 हजार 60 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,03,69,898) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: वॉर ज़ोन कीव से आ रहे एक भारतीय छात्र को लगी गोली, वापस ले जाया गया- वीके सिंह

यूपी चुनाव 2022: वोटिंग के मामले में सबसे फिसड्‌डी रहा पूर्वांचल, देखिए 6 चरणों का वोटिंग प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR हैदराबाद जाने पर CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR हैदराबाद जाने पर CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget