एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4194 केस दर्ज, 255 लोगों की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 हजार 194 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के अभी भी हर दिन चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 हजार 194 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. वहीं, इस महामारी को मात देते हुए कल 6 हजार 208 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 42 हजार 219 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 6 हजार 208 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 42 हजार 219 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 714 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 26 हजार 328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4194 केस दर्ज, 255 लोगों की मौत

दिल्ली में कोरोना के 212 नए केस दर्ज

राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना के 212 नए मामले दर्ज किये गए, जबकि किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई. दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण दर अब भी 0.56 प्रतिशत पर बरकरार है. बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अब तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18,62,467 हो गई है, जबकि कारण मरने वालों की कुल संख्या 26,140 पर बरकरार है.

दिल्ली में बुधवार को नए मामलों की संख्या 208 दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर महज 0.46 प्रतिशत थी. राजधानी में एक दिन पहले कुल 37,960 नमूनों की कोविड जांच की गई थी. इसके पहले पांच मार्च और छह मार्च को भी दिल्ली में किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई थी. दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में नये मामलों की रिकॉर्ड संख्या 28,867 दर्ज की गई थी.

अबतक करीब 179 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 179 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 16 लाख 73 हजार 515 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 179 करोड़ 72 लाख 515 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,10,55,540) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

UP Election Result: यूपी में BJP की जीत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल मीडिया में भी छाए पीएम मोदी और सीएम योगी

UP Election Result: यूपी में टूटे कई मिथक, योगी ने 37 साल बाद BJP को दोबारा सत्ता दिलाकर लिखी नई इबारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget