एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: तीन राज्यों में मास्क की वापसी, अस्पतालों में मॉक ड्रिल, कोरोना मामले फिर बना रहे पहले जैसे हालात

Coronavirus Cases in India: कोरोना के मामले इस कदर बढ़ने लगे हैं कि एक बार फिर से कुछ राज्यों में मास्क जरूरी कर दिया गया है. इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना भी बनाई गई है.

Coronavirus Cases: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. बढ़ते मामलों के बीच अब केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह से अलर्ड मोड पर आ गई हैं. हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में मास्क को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक समीक्षा बैठक की और राज्यों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी थी. 

सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए सोमवार (10 अप्रैल) और मंगलवार (11 अप्रैल) को एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल (Mock Drill) की योजना बनाई गई है. स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि सरकारें बढ़ते कोरोना मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आईसीयू बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और सभी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जा रहा है. साथ ही तैयारियों की हर हफ्ते समीक्षा की जा रही है. 

कोरोना मामले बढ़ने का कारण

एक इंटरव्यू के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोविड महामारी की संभावित चौथी लहर को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. पिछला कोविड म्यूटेशन ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वेरिएंट था और अब एक्सबीबी1.16 सब-वेरिएंट (XBB1.16 Sub-Variant) कोरोना के बढ़ते मामलों का कारण बन रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि सब-वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है. 

हरियाणा 

हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की अपील की है. जिला प्रशासन और पंचायतों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इसे राज्य के सभी हिस्सों में लागू किया जाए. 

केरल

केरल ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया था. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और कहा कि जल्द ही निजी अस्पतालों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. 

पुडुचेरी

पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. एक बयान में कहा गया है कि अस्पतालों, होटलों, रेस्तरां, शराब की दुकानों, होटलों और मनोरंजन क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा. 

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus Cases: केरल ने फिर बढ़ाई पूरे देश की चिंता, 24 घंटे में 1801 नए केस, मास्क पहननना हुआ जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget