एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: केरल ने फिर बढ़ाई पूरे देश की चिंता, 24 घंटे में 1801 नए केस, मास्क पहननना हुआ जरूरी

COVID-19 Cases: केरल में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अब राज्य सरकार ने मास्क पहनने को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य में मॉक ड्रिल भी कराई जा रही है.

Coronavirus Cases in India: केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1801 नए मामले सामने आए है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में कोविड मामलों की संख्या सबसे अधिक है. अब कोविड को लेकर एक बार फिर से राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है. कुल मरीजों में से केवल 0.8 प्रतिशत को ऑक्सीजन बेड और 1.2 प्रतिशत को आईसीयू बेड की जरूरत थी. 

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के नेतृत्व में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक हुई. इस बैठक में कोरोना को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. कोविड-19 से ज्यादातर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए ज्यादातर नमूनों में ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया है. 

इन लोगों के लिए मास्क जरूरी 

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल कराई जा रही है. 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 85 प्रतिशत कोविड की मौत हुई है. वहीं, 15 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. बैठक में कहा गया कि बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से जुड़े लोग और गर्भवती महिलाओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. 

महाराष्ट्र में भी बढ़ रहे मामले 

महाराष्ट्र में भी लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. बीते दिन (8 अप्रैल) को राज्य में कोविड-19 के 542 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 81,49,141 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 207 मामले पाए गए. यह लगातार पांचवां दिन है जब शहर में संक्रमण के 200 से अधिक मामले सामने आए.

ये भी पढ़ें: 

Killer Fungus Plant: कोराना के बाद कोलकाता में मिला किलर प्लांट फंगस का पहला केस, जानें क्या है बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget