एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: देश में मिले कोरोना के 1249 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हजार के करीब, पढ़ें पूरा अपडेट

India Corona Update: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है. एक दिन पहले 1300 मामले सामने आए थे. एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है.

India Covid-19 Update Today: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1249 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,00,667 हो गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,927 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (24 मार्च) को आंकड़े जारी कर बताया कि कर्नाटक और गुजरात में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई है. जिसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई है.

भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.19 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.14 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 7,927 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. देश में अभी कोविड-19 संबंधी 92.07 करोड़ जांच की गई है, जिनमें से 1,05,316 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई. 

आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक कुल 4,41,61,922 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गुरुवार को आए थे 1300 मामले

बता दें कि गुरुवार को भारत में 1300 नए कोरोना मामले आए थे, जो बीते 140 दिनों में सबसे अधिक है. पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मामलों की संख्या में स्पाइक से निपटने के लिए देश की तैयारियों की समीक्षा के लिए कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में उन्होंने टीकाकरण अभियान की स्थिति, कोविड-19 के नए स्वरूपों औप इन्फ्लूएंजा के प्रकारों के उभरने और देश के लिए उनके जन स्वास्थ्य प्रभावों की भी समीक्षा की.

जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयोगशाला निगरानी बढ़ाने, गंभीर घातक श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के सभी मामलों की जांच करने और जीनोम अनुक्रमण को तेज करने का आह्वान किया. पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य केंद्रों पर इन्फ्लुएंजा और कोविड के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत बताई, वहीं पर्याप्त बिस्तर और मानव संसाधन पर भी ध्यान देने को कहा.

ये भी पढ़ें- Defamation Case: राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट के फैसले को कपिल सिब्बल ने बताया अजीब, बोले- राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अक्सर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget