एक्सप्लोरर

दक्षिण भारत में कोरोना का कहर जारी, तमिलनाडु के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी संक्रमण के मामले एक लाख पार

तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,993 नये मामले सामने आये, जो अब तक एक दिन की सर्वाधिक संख्या है.

चेन्नई: दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी कोविड-19 के मामले एक लाख के आंकड़े को पार कर गये हैं, जबकि तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी करीब 7,000 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,20,716 पर पहुंच गई. केरल में सोमवार को 702 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से कम से कम 43 स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब यानी 19,727 हो गई है.

तमिलनाडु में 2,20,716 कोरोना मामले

तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,993 नये मामले सामने आये, जो अब तक एक दिन की सर्वाधिक संख्या है. इसके साथ ही, राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,20,716 पहुंच गई. राज्य में कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से अब तक हुई मौतों की संख्या बढ़ कर 3,571 हो गई.

क्षेत्र में पिछले महीने लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद से और हजारों लोगों के लौटकर आने और जांच बढ़ाने से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,000 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख पार हो गई. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.

राज्य में संक्रमण के मामले सिर्फ आठ दिन में दोगुने हुए हैं. संक्रमण के नए 6,051 मामले सामने आए हैं. यहां 20 जुलाई को 50,000 से ज्यादा मामले थे. पूर्वी गोदावरी जिले में 1,210 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कोविड-19 संक्रमण दर छह फीसदी से बढ़ गया है. राज्य के प्रत्येक जिले में रिकॉर्ड स्तर पर मामले बढ़ रहे हैं. हालिया बुलेटिन के अनुसार राज्य में 49 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या 1,090 हो गई.

कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार

कर्नाटक में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है. वहीं सोमवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 5,324 नये मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से 75 और लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर कर्नाटक में अब तक 1,953 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 1,01,465 हो गई है. वहीं राज्य में अब तक 1,953 लोगों की मौत हुई है जबकि 37,685 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,473 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 55,532 हो गई.

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 42 हो गई है. इसके अलावा संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने प्रेस बयान में कहा कि संक्रमण के 86 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,872 हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget