एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या इंसानों से जानवरों में भी फैल सकता है कोरोना वायरस?

न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में एक बाघिन को कोविड-19 के संक्रमण पाए जाने के बाद केंद्रीय पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्रालय अलर्ट हो गया है. मंत्रालय ने न्यूयार्क की घटना को ध्यान में रखते हुए देशभर के चिड़ियाघरों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरती जाए.

नई दिल्ली: क्या जानवर भी कोरोना वायरस के चपटे में आ सकते हैं? क्या कोरोना वायरस जानवर में भी फैलेगा ? क्या इंसानों से ये संक्रमण जानवर को हो सकता है? ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल इसलिए क्योंकि अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स जू में के बाघिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है. बताया जा रहा है की जू में काम करने वाले और इस बाघिन की देखभाल करने वालe कर्मचारी संक्रमित हुआ और बाद में ये बाघिन संक्रमित हुई. फिलहाल बाघिन का इलाज चल रहा है.

इस खबर के बाद भारतीय केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश के सभी चिड़ियाघरों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें और किसी भी असामान्य व्यवहार के लिए सीसीटीवी के माध्यम से जानवरों की सतत निगरानी करें.वहीं ज्यादा सावधानी बरतने के निर्देश दिए है.

लेकिन इस खबर के बाद सवाल ये है की क्या ये संक्रमण जानवरों को भी होगा.क्या इंसान से जानवरों को ये संक्रमण हो सकता है.कई लोगों के घर पालतू जानवर होते हैं. ऐसे में क्या उनपर भी ये खतरा मंडरा रहा है, क्या वो भी इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं. इस बारे में हमने डॉक्टरों से बात की और जाने की कोशिश की क्या वाकई में जानवरों को भी ये संक्रमण होगा. देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया मानते हैं कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. किस वजह से बाघिन संक्रमित हुई, क्या बाकी हो सकते हैं इस पर डिटेल स्टडी और रिसर्च की जरूरत है. डॉ गुलेरिया के ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "अभी इसके लिए और डाटा और स्टडी की जरूरत है.हर जानवर अलग होता है हर स्पीसीज अलग अलग होते हैं. लेकिन ये वायरस जो है वो जानवर से इंसान में आया है और म्यूटेट कर के ये इंसान से जानवर में भी जा सकता है.क्योंकि वायरस अपने आप को एडाप्ट करते हैं और आगे फैलने की कोशिश करते हैं लेकिन इसमें रिसर्च की जरूरत है."

वहीं इस बारे में पशु चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र गांधी का मानना है की जानवरों को टीबी जैसा रोग होता है. इसके अलावा कई बीमारी इंसानों से जानवर में होती है लेकिन अब इस बात के प्रमाण नहीं है की कोरोना वायरस इंसान से जानवर में जा सकता है. डॉ गांधी का कहा कि पहले कहा गया कि ये जानवरों नहीं हो सकता लेकिन एक कुत्ते को संक्रमित पाया गया और अभी एक बाघिन के बारे ये खबर है. इसके अलावा तीन और बाघों में लक्षण नजर आ रहे हैं. इसपर अभी तक कोई डिटेल स्टडी या रिसर्च नहीं है लेकिन साइंटिफिक पॉसिबिलिटी की बात करें तो हां लेकिन इन पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

फिलहाल अभी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं है कोरोना इंसान से जानवर में फैल सकता है.वहीं डॉक्टरों का कहना है की सावधानी बरतना जरूरी है तो अपने जानवरों का इस समय विशेष को ध्यान रखें.

कोरोना फंड: सोनिया गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, बताया ऐसे जुटेंगे ₹ 2,75,443 करोड़ SC ने लॉकडाउन के दौरान ज़रूरतमंदों के लिए बंदोबस्त पर जताया संतोष , कहा- सरकार के काम में अभी कोई दखल नहीं देना चाहते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget