एक्सप्लोरर

Coronavirus: अटारी- वाघा बॉर्डर पर बिना दर्शकों के होगी रिट्रीट सेरेमनी, CISF ने भी वार्षिक परेड स्थगित की

बीएसएफ ने कहा कि बिना दर्शकों के रिट्रीट सेरेमनी होगीवहीं सीआईएसएफ ने वार्षिक परेड को स्थगित कर दिया है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खतरे का असर पंजाब में अटारी वाघा बॉर्डर पर होने वाले रिट्रीट सेरेमनी पर भी देखने को मिल रहा है. बीएसएफ (BSF) ने कहा कि कल यानी 7 मार्च से बिना दर्शकों के रिट्रीट सेरेमनी होगी. वहीं सीआईएसएफ (CISF) ने आने वाले हफ्ते में देशभर में आयोजित होने वाली वार्षिक परेड को रद्द कर दिया है. इंडिया गेट पर महिला दिवस के मौके पर होने वाला कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है.

इससे पहले ये खबरें सामने आईं कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रिट्रीट सेरेमनी बंद करने का फैसला लिया गया लेकिन बीएसएफ ने इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की. बीएसएफ ने कहा, ''बीएसएफ के जवान रिट्रीट समारोह करते रहेंगे. सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार लोगों के समूह से बचना है. इसलिए समारोह में आने वाले दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया जाएगा. ये समारोह दर्शकों के बिना आयोजित किया जाएगा.'' बता दें कि पंजाब में अटारी- वाघा बॉर्डर पर रोज रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन होता है. भारत और पाकिस्तान के झंडे उनके सीमा सुरक्षा बलों द्वारा उतारे जाते हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों तरफ दर्शक मौजूद रहते हैं.

CISF ने वार्षिक परेड स्थगित की

वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आने वाले हफ्ते में देशभर में आयोजित होने वाली अपनी वार्षिक परेड और इससे संबंधित समारोहों को स्थगित कर दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ऐसे ही एक अन्य फैसले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने भी आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है.

सीआईएसएफ के गठन के 51वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीआईएसएफ कैंप में 13 मार्च को वार्षिक परेड व अन्य कार्यक्रम मनाए जाने थे. इसमें हजारों जवान और उनके परिजन हिस्सा लेने वाले थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'गाजियाबाद में होने वाली सीआईएसएफ दिवस की परेड और देशभर में होने वाले संबंधित कार्यक्रमों को कोरोना वायरस प्रकोप के चलते स्थगित कर दिया गया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में TMC का 'पुष्पा' गिरफ्तार, फाल्टा में जहांगीर खान ने डर से छोड़ा था मैदान 
बंगाल में TMC का 'पुष्पा' गिरफ्तार, फाल्टा में जहांगीर खान ने डर से छोड़ा था मैदान 
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही फूट! अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान के दिल्ली में लगे पोस्टर
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही फूट! अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान के दिल्ली में लगे पोस्टर
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
टीएमसी सांसदों का दलबदल आसान नहीं! करना पड़ेगा कानूनी बाधाओं का सामना, पार्टी का दावा
टीएमसी सांसदों का दलबदल आसान नहीं! करना पड़ेगा कानूनी बाधाओं का सामना, पार्टी का दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget