एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: शरद पवार बोले- जरूरत पड़ी तो सेना को भी बुलाया जा सकता है

एनसीपी नेता शरद पवार ने कोरोना वायरस के चलते एक बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सेना को भी बुलाया जा सकता है.

मुंबई: एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने फेसबुक लाइव के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया. शरद पवार ने कहा, '' एक तरफ देश पूरी तरह से चिंता में है. कोरोना हमारे यहां बढ़ रहा है. दिल्ली से जानकारी मिली कि यह अलग-अलग जगह बढ़ रहा है. कई तरह की सूचना सीएम उद्धव ठाकरे और राजेश टोपे की ओर से दी गई है. सिर्फ 10 प्रतिशत लोग अब भी नहीं मान रहे है कि सोशल डिस्टेंस रखना है. इसलिए अगर जरूरत हुई तो आर्मी की मदद ली जा सकती है.''

पवार ने कहा कि दिल्ली की मरकज में जो हुआ उसके बाद सब लोग अपने-अपने गांव गए हैं इससे खतरा बढ़ रहा है. तब्लीकी जमात के कार्यक्रम को टालना चाहिए था, लेकिन टाला नहीं गया. उन्होंने कहा कि नमाज घर में पढ़ें एक साथ कहीं जमा नहीं हों. जो निजामुद्दीन में हुआ यहां नहीं हो. सभी एक साथ नहीं रहें. अलग-अलग रहें. किसी के घर नहीं जाएं.

पवार ने लोगों की जरूरतों और डॉक्टरों के काम के बारे में कहा कि कोरोना का प्रमाण बढ़ा है. पुलिस और डॉक्टर रात दिन काम कर रहे हैं. सभी को इसका ख्याल रखना चाहिए. कुछ डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद कर रहे हैं. ऐसा नहीं करें. वह ओपीडी शुरू कर लोगों का इलाज करें.

शरद पवार ने गरीबों को दिक्कत ना हो इसको लेकर कहा कि 1 अप्रैल को मरीजों की मदद के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं. जो लोग यहां नहीं रहते उनके लिए 817 कैम्प लगाए गए हैं. 64170 लोगों को इसका फायदा हो रहा है. इनके रहने और खाने का इंतिजाम किया गया है. 817 जगहों पर सरकार ने खाने का इंतजाम किया है. जिनके पास राशन कार्ड नहीं है अगर उनका नाम मतदान लिस्ट में ऐसे लोगों को राशन दिया जाएगा. जो एनजीओ मदद कर रहे हैं उनको मैं धन्यवाद देता हूं.

किसानों के बारे में पवार ने कहा कि किसान और सभी लोग इस वक्त परेशान हैं. ऐसी परिस्थिति में सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बैंकों ने अपने वसूली की तारीख बढ़ाई है लेकिन अभी तक बैंक में लिखा नहीं होने की वजह से परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें-

WHO ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, कोरोना संकट के दौरान उठाए कदमों को बताया बेहतरीन

इंदौरः हेल्थ स्टाफ पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, ABP न्यूज ने दिखाई थी खबर

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget