एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने आर्मी के बेस हॉस्पिटल का ऑक्सीजन कोटा घटाया, सेना ने रक्षा मंत्रालय को भेजा ‘SOS-मैसेज’ 

सेना के दिल्ली कैंट स्थित बेस हॉस्पिटल में कुल 650 बेड हैं जिसमें 450 पर ऑक्सजीन की सुविधा है. इसके अलावा 35 आईसीयू बेड्स हैं.  

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हो रही ऑक्सीजन की कमी के बाद अब सेना के बेस हॉस्पिटल में भी आने वाले दिनों में ऑक्सजीन की कमी की आशंका बन गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली सरकार ने बेस हॉस्पिटल के ऑक्सजीन का कोटा घटा दिया है. हालांकि, सेना का कहना है कि ऑक्सजीन की कमी नहीं हो पाएगी, लेकिन सेना ने इस बाबत रक्षा मंत्रालय को सूचित कर कोटा कम होने की जानकारी दे दी है. आपको बता दें कि एक-दो दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर राजधानी में कोरोना के खिलाफ जंग में सेना की मदद मांगी थी.  

सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार ने दिल्ली कैंट स्थित बेस हॉस्पिटल की ऑक्सजीन की सप्लाई में कटौती कर दी है. दरअसल, बेस हॉस्पिटल को रोजाना 3.4 एमटी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. इसके बावजूद, अभी तक बेस हॉस्पिटल को रोजाना 01 मैट्रिक टन (एमटी) ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही थी. लेकिन मंगलवार से बेस हॉस्पिटल का कोटा और घटाकर 0.42 एमटी कर दिया गया है. इसीलिए सेना ने इस बाबत रक्षा मंत्रालय को ‘एसओएस-मैसेज’ भेजा है. सूत्रों की मानें तो अब सेना इस बेस हॉस्पिटल के लिए हरिद्वार के करीब एक प्लांट से भी ऑक्सीजन मंगवा रही है, ताकि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किसी भी तरह से किल्लत ना हो.

हालांकि, अभी तक दिल्ली सरकार का इस मामले पर कोई पक्ष नहीं आया है, लेकिन सेना की पश्चिमी कमान ने आधिकारिक जानकारी दी है कि बेस हॉस्पिटल में “पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है.” वेस्टर्न कमान ने कहा कि “हम सभी सैनिकों, पूर्व-फौजियों और उनके आश्रितों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनकी लगातार मदद करते रहेंगे.” 

आपको बता दें कि सेना के दिल्ली कैंट स्थित बेस हॉस्पिटल में कुल 650 बेड हैं, जिसमें 450 पर ऑक्सजीन की सुविधा है. इसके अलावा 35 आईसीयू बेड्स हैं.  

गौरतलब है कि रविवार को ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चिठ्ठी लिखकर राजधानी में कोरोना से जंग लड़ने में सेना की मदद मांगी थी. मनीष सिसोदिया ने चिठ्ठी में लिखा था कि जिस तरह से सेना की मदद से डीआरडीओ ने एयरपोर्ट के करीब कोविड हॉस्पिटल शुरू किया है, इस तरह के और सैन्य-अस्पताल खोले जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा कोविड पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा सके.

आपको यहां पर ये भी बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में भी इस बात पर सुनवाई हो रही है कि राजधानी मे सेना को भी कोरोना के खिलाफ जंग में उतार दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget