एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः तेलंगाना में सामने आए संक्रमण के 997 नए मामले, चिरंजीवी संक्रमित नहीं पाए गए

भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 87 लाख 28 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 28 हजार 668 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. वहीं तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 997 नए मामले सामने आए और महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई.

हैदराबादः तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 997 नए मामले सामने आए और महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 1,397 पर पहुंच गई. राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में दिए गए 12 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के 169 मामले, मेडचल मलकाजगिरी में 85 और रंगारेड्डी में 66 नए मामले सामने आए. बुलेटिन के अनुसार अभी 17,094 मरीज उपचाराधीन हैं.

इस बीच तेलुगु फिल्मों के अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. चिरंजीवी की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अभिनेता ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों ने उनकी तीन अलग-अलग जांचे की जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. उन्होंने कहा कि इससे पहले की गई जांच में जो परिणाम सामने आया था वह आरटी-पीसीआर किट की खराबी का नतीजा था.

बता दें कि भारत में हर दिन करीब 50 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. अच्छी बात ये है कि करीब इतने ही लोग कोरोना से हर दिन ठीक भी हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 44,879 नए केस सामने आए हैं. वहीं 547 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए.

अब भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 87 लाख 28 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 28 हजार 668 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख से भी कम पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 4747 की गिरावट आई है.

इसे भी पढ़ेंः जेएनयू के 'लाल दुर्ग' में विवेकानंद की मूर्ति से विचारधाराओं के बैलेंस की तैयारी !

पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के लिए 10 हजार करोड़ अतिरिक्त आवंटित करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में हंगामे पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- विरोध करें, लेकिन...
संसद में हंगामे पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- विरोध करें, लेकिन...
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
NEET नहीं अब E-20 है CJP का टारगेट, अभिजीत दीपके ने बना लिया तगड़ा प्लान
NEET नहीं अब E-20 है CJP का टारगेट, अभिजीत दीपके ने बना लिया तगड़ा प्लान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच

Embed widget