एक्सप्लोरर

Coronavirus: शाहीन बाग में 3 महीने से चल रहा धरना खत्म, लाखों लोगों को मिली राहत

प्रदर्शन खत्म करवाने के बाद भी फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल शाहीन बाग में तैनात है. पुलिस के सामने ये चुनौती है कि कहीं लोग दुबारा सड़क पर प्रदर्शन ना शुरू कर दें.

नई दिल्ली: कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग का प्रदर्शन खत्म करवा कर रास्ता खाली करवा दिया. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यहां पिछले सौ दिनों से सड़क के बीचों बीच प्रदर्शन चल रहा था. लेकिन अब शाहीन बाग का प्रदर्शन खत्म होने से ना केवल कोरोना संक्रमण का जोखिम कम हुआ है बल्कि ये सड़क खुलने से नोएडा, दक्षिणी दिल्ली, बदरपुर, फरीदाबाद के लोगों को राहत मिली है साथ ही शाहीन बाग के दुकानदारों की मुराद भी पूरी हुई है. लॉकडाउन खत्म होने के बाद यहां पहले की तरह ही आवागमन और व्यापार हो सकेगा.

शाहीन बाग वाली सड़क हरियाणा दिल्ली और यूपी को जोड़ती है

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच की इस 13 A रोड पर ठीक सौ दिनों के बाद गाड़ियां चलनी शुरू हुई है. ये सड़क तीन राज्यों यानी हरियाणा दिल्ली और यूपी को जोड़ती है. आम दिनों में रोज यहां से हजारों गाडियां गुजरती हैं. लेकिन पिछले साल दिसंबर के मध्य में यहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़क के बीचों बीच प्रदर्शन शुरू हो गया नतीजतन सड़क को ठप कर यहां का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया.

सौ दिनों तक बन्द रहा ये रूट  शाहीन बाग के प्रदर्शन के कारण सौ दिनों तक ये रूट बन्द रहा. आने-जाने वाले लोगों की परेशानी जारी रही. व्यापार ठप रहा. फरीदाबाद, बदरपुर से नोएडा जाने वाली गाड़ियां और नोएडा से दिल्ली आने वाली गाड़ियों को लम्बा चक्कर लगाना पड़ता था और जाम में फंसना पड़ता था.रोजाना आने जाने वालों के अलावा एम्स, अपोलो, एस्कॉर्ट्स जैसे हॉस्पिटल जाने के लिए लोग ये रास्ता लेते हैं. ये सड़क नोएडा को सीधा ओखला औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ती है. जाहिर है शाहीन बाग के प्रदर्शन से लोगों को परेशानी के साथ बड़ा बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो रहा था.

यहां करीब 200 दुकानें हैं, बड़े शोरूम हैं

सबसे बड़ी मुसीबत शाहीन बाग के दुकानदारों की थी. यहां करीब 200 दुकानें हैं, बड़े शोरूम हैं जिनका शटर प्रदर्शन के कारण साढ़े तीन महीने से बंद पड़ा है. इन दुकानदारों ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की जिद लेकर बैठे प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों तक ने की लेकिन कोई असर नहीं पड़ा. कोरोना के संक्रमण के खतरे के माहौल में भी प्रदर्शन जारी रहा तो फिर पुलिस ने दखल देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया तब जा कर ये सड़क खाली हुई. प्रदर्शनकारियों को ना केवल कोरोना संक्रमण के खतरे की वजहसे हटाया गया है बल्कि लॉकडाउन की स्थिति में जरूरी सेवाओं के आवागमन के लिए इस सड़क की अहमियत के कारण भी रोडब्लॉक हटना जरूरी था. जाहिर है इस रास्ते के बन्द होने से मुसीबत झेल रहे लोगों के लिए ये राहत की खबर है. इंतजार लॉकडाउन खत्म होने का है ताकि आम दिनों की तरह लोग फिर से यहां से हो कर आ जा सकें और यहां की दुकान खुलें.

Coronavirus से निपटने के लिए रिटायर्ड डॉक्टरों की सेवाएं लेगी जम्मू कश्मीर सरकार कोरोना संकट के बीच चीन अपनी करतूतों से नहीं आ रहा बाज, हिंद महासागर में तैनात किए अंडरवाटर ड्रोन्स

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget