एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः बिहार में सामने आए संक्रमण के 1,922 नए मरीज, 16 हजार से ज्यादा सक्रिय

बिहार में बीते 24 घंटे में 1,922 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1,42,156 तक पहुंच गए हैं. जिसमें से राज्य में 16 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,42,156 पहुंच गई है. बिहार में गुरुवार को 1,922 नए मामले सामने आए. फिलहाल राज्य में कोरोना के 16,451 सक्रिय मरीज हैं. बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,922 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,42,156 पहुंच गई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,572 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. राज्य में अब तक 1,24,976 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 87़ 91 प्रतिशत पहुंच गया है. बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 16,451 सक्रिय मरीज हैं.

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,40,931 नमूनों की जांच हुई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. इस तरह राज्य में अब तक कुल 728 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

पटना जिले में गुरुवार को 255 मामले सामने आए हैं, जबकि अररिया में 121, औरंगाबाद में 69, भागलपुर में 103, पूर्वी चंपारण में 81, गया में 59, मधुबनी में 121, मुजफ्फरपुर में 113, पूर्णिया में 67 तथा सुपौल में 59 संक्रमित मिले हैं.

फिलहाल देशभर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अभीतक देशभर में कोरोना के 38 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. अब तक 38,53,407 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 67,376 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. हालांकि 29 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. वहीं वर्तमान में 8,15,538 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः Coronavirus: महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड मामले, पिछले 24 घंटे में 18 हजार से अधिक नए केस

चीन से तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- मुझे पूरा यकीन है कूटनीतिक दायरे में समाधान निकलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget