एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: दुबई एयरपोर्ट पर आठ दिन से फंसे 18 भारतीय, सरकार से लगाई मदद की गुहार

कोरोनो वायरस के कारण दुबई में कुछ भारतीय फंसे हुए हैं. पिछले आठ दिनों से 18 भारतीय दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं क्योंकि कोई अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट भारत में नहीं जा रही है. ऐसे में अब इन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

नई दिल्ली: दुबई एयरपोर्ट पर पिछले आठ दिनों से 18 भारतीय फंसे हुए हैं. देश के 18 नागरिक इस वक्त अपने देश से करीब 25 सौ किलोमीटर दूर दुबई के एयरपोर्ट पर इस तरह फंसे हुए हैं कि उन्हें बेहद मुश्किल हो रही है. ये वो भारतीय हैं जो यूरोप के कई देशों से अपने देश भारत की ओर चले थे और इन्हें दुबई एयरपोर्ट से भारत के लिए विमान पकड़ना था.

कोरोना वायरस के खतरे के चलते जहां दुबई एयरपोर्ट से विमान नहीं उड़ रहे हैं तो वहीं भारत ने भी अपने सभी एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय विमानों को उतरने से मना कर दिया है. ऐसे में इन यात्रियों की वतन वापसी संभव नहीं हो पा रही है और फिलहाल इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

भारतीय दूतावास से भी नहीं मिली मदद पिछले कई दिन से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय जमीन पर सोने को मजबूर हैं और खाने पीने की किल्लत झेल रहे हैं. ये भारतीय अपने वतन अपने देश भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं. 18 भारतीयों के इस ग्रुप में कुछ तो ऐसे हैं जिनकी फ्लाइट 18 मार्च को दुबई में उतरी थी लेकिन अब ना तो दुबई सरकार इनकी सुन रही है और ना ही भारतीय दूतावास से कोई मदद मिली है.

दुबई एयरपोर्ट है आलीशान पर लोग हैं परेशान दुबई का एयरपोर्ट जिसकी गिनती दुनिया के सबसे खबूसूरत एयरपोर्ट में होती है और किसी सेवेन स्टार होटल की तरह आलीशान है, लेकिन यही आलीशान एयरपोर्ट अब लोगों को कैदखाने की तरह लगने लगा है. यूरोप के कई देशों से सफर को निकले इन लोगों को दुबई से भारत के लिए विमान पकड़ना था लेकिन यहां आते ही इन्हें इस एयरपोर्ट से आगे जाने की इजाजत नहीं मिली.

लोग कर रहे हैं भारत सरकार से अपील इन लोगों ने भारत सरकार के दुबई अधिकारियों से अपील की है कि इन्हें जितनी जल्द हो सके भारत वापस भेजने के कुछ इंतजाम किए जाएं. इन्होंने एबीपी न्यूज के माध्यम से भी सरकार से गुहार लगाई है कि इन्हें इनके वतन बुलाया जाए. एयरपोर्ट पर रहने की वजह से इन लोगों पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा भी मंडरा रहा है. ऐसे में एक भारतीय ने तो यहां तक कहा कि सरकार इन्हें कैसे भी वापस बुलाए भले ही देश में इन्हें क्वारंटाइन में रख दिया जाए.

ये भी पढें

Coronavirus: चीन से ज्यादा हुई स्पेन में मरने वालों की संख्या, दुनियाभर में अबतक 21 हजार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
बंगाल में TMC की वापसी का संकेत? बार काउंसिल में बीजेपी से आगे निकली
बंगाल में TMC की वापसी का संकेत? बार काउंसिल में बीजेपी से आगे निकली
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget