एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विदेश से लौटे 152 लोग क्वारंटाइन किए गए

जानकारी मिली है कि ये 152 लोग देश में हवाई पाबंदी लगने से पहले ही कश्मीर घाटी में दाखिल हो गए थे.श्रीनगर के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विदेश से लौटे 152 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. ये सभी लोग विदेश से लौटे थे, लेकिन श्रीनगर पहुंचने के बाद इन लोगों ने यह जानकारी नहीं दी थी कि ये विदेशों से आए हैं. अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आदेश दिया है कि जो लोग विदेश से लौटे हैं, वह प्रशासन से संपर्क करें और 14 दिनों के लिए सरकारी क्वारंटाइन में रहें. हवाई पाबंदी लगने से पहले ही कश्मीर घाटी में दाखिल हो गए थे ये लोग श्रीनगर के जिलाधिकारी शाहिद चौधरी ने जानकारी दी है कि विदेशों से लौटे सभी 152 लोगों को ढूंढ लिया गया है और सरकारी क्वारंटाइन में भेज दिया है. जानकारी मिली है कि ये 152 लोग देश में हवाई पाबंदी लगने से पहले ही कश्मीर घाटी में दाखिल हो गए थे. 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था. जिस महिला में संक्रमण पाया गया था, वह 16 मार्च विदेश से ही आई थी. प्रशासन ने उस दौरान अपील की थी कि जो भी लोग विदेश से आएं हैं, वह एयरपोर्ट पर अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दें और क्वारंटाइन में चले जाएं, लेकिन कुछ लोगों ने डर और खौफ की वजह से अधिकारियों को जानकारी नहीं दी थी. श्रीनगर में कोरोना वायरस से पहली मौत घाटी में कोरोना वायरस के चलते पहली मौत का मामला सामने आया है. श्रीनगर के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने कहा कि श्रीनगर शहर में छाती रोग अस्पताल में इलाज कर रहे कोरोनावायरस से संक्रमित 65 साल के मरीज की मौत हो गई. डॉक्टर ने कहा, "व्यक्ति उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की बीमारी से पीड़ित था, आज (गुरुवार) तड़के उसने दम तोड़ दिया." विदेशियों के साथ संपर्क में रहा था मृतक रोगी एक 'तबलीगी जमात' (धार्मिक प्रचारक) का हिस्सा था और घाटी में वापस लौटने से पहले वह विदेशियों के साथ संपर्क में रहा था. अस्पताल में भर्ती होने से पहले, वह कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में कुछ जमात में भाग लेने के अलावा स्थानीय डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के संपर्क में आया था. संक्रमित रोगी की मौत के साथ ही कोविड-19 से संक्रमित मामलों की कुल संख्या अब तक केंद्र शासित प्रदेश में कुल दस है. इनमें से सात का श्रीनगर और तीन का इलाज जम्मू शहर में चल रहा है. यह भी पढ़ें- Complete List: घबराएं नहीं, यहां जानें कोरोना वायरस को लेकर अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर Coronavirus: चीन से ज्यादा हुई स्पेन में मरने वालों की संख्या, दुनियाभर में अबतक 21 हजार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget