एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः यूक्रेन में फंसे 101 भारतीय विद्यार्थी स्वदेश लौटे, किसी में नहीं मिला संक्रमण

यूक्रेन में लंबे समय से फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों को वापस भारत लाया गया है. हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इनमें से किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले हैं. इन्हें मध्य प्रदेश के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाया गया है.

इंदौरः कोरोना वायरस के कारण कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है. जिसके कारण विदेशों में गए भारतीय नागरिक और छात्र फंस गए थे. जिन्हें वापस भारत लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वंदे भारत आभियान चलाया जा रहा है. हाल ही में यूक्रेन में लंबे समय से फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों को वापस भारत लाया गया है. इन छात्रों के एअर इंडिया के विशेष विमान की सहायता से मध्य प्रदेश के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाया गया है.

इंदौर पहुंचे 101 भारतीय विद्यार्थी

स्थानीय हवाईअड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन के बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह पांच बजकर आठ मिनट पर इंदौर पहुंचा. उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों की इस उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई है.

यात्रियों में नहीं मिले कोविड-19 के लक्षण

इस बीच, कोविड-19 की रोकथाम के लिये इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इनमें से किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले हैं. उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे यात्रियों में मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, असम और तमिलनाडु के मेडिकल विद्यार्थी हैं, जो यूक्रेन के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ रहे थे.

इंदौर के एक होटल में 20 छात्रों को आइसोलेशन में रखा

मालाकार ने बताया कि ये विद्यार्थी कोविड-19 के संकट के कारण लम्बे समय से अपने घर लौटना चाह रहे थे. मालाकार के अनुसार इन छात्रों में इंदौर के 20 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें शहर के एक होटल में बनाये गये आइसोलेशन केंद्र में सात दिन के लिये ठहराया गया है. अन्य प्रदेशों के यात्रियों को उनके घरों के लिये रवाना किया गया है.

इसे भी देखेंः क्या कांग्रेस में आया सियासी संकट टल गया? या राजस्थान में 'पिक्चर' अभी बाक़ी है

सचिन पायलट ने जारी किया अपने समर्थन देने वाले विधायकों का वीडियो, गुरूग्राम के 5 स्टार होटल में हो रही है बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget