एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना वायरस के तीसरे मामले की पुष्टि हुई, तीनों मामले केरल से

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संशोधित यात्रा परामर्श में लोगों से कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में जानलेवा कोरोना वायरस के महामारी बनने के मद्देनजर वे यात्रा करने से बचें.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन से केरल लौटा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है. मंत्रालय ने कहा, ''मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है. मरीज की हालत स्थिर है और उसपर करीब से नजर रखा जा रहा है.'' मरीज चीन में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित वुहान शहर की यात्रा पर गया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने संशोधित यात्रा परामर्श में लोगों से कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में जानलेवा कोरोना वायरस के महामारी बनने के मद्देनजर वे देश की यात्रा करने से बचें. मंत्रालय ने कहा है कि पड़ोसी देश से लौटने वाले लोगों पर यात्रा (उनके घूमने-फिरने पर) प्रतिबंध लगाया जा सकता है. यात्रा परामर्श रविवार को जारी हुआ था.

भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला गुरुवार को त्रिशूर में आया था जब वुहान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. दूसरा मरीज भी कोरोना वायरस के केंद्र चीन के वुहान में छात्र है और 24 जनवरी को केरल लौटा था.

केरल में चीन और कोरोना वायरस प्रभावित जगहों की यात्रा करने वाले 1,999 लोगों को निगरानी में रखा गया है. चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो हफ्तों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आएगी क्योंकि लाखों लोग जो चीनी नववर्ष की छुट्टियों पर वुहान और हुबेई प्रांत से चीन के अन्य हिस्सों और विदेश गए थे, वे अब लौट रहे हैं. चीन में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 361 हो गई है. जबकि 14,000 के करीब लोग संक्रमित हैं.

केरल: कहां कितने मरीज निगरानी में

कोझिकोड के अलावा तिरुवनंतपुरम में 126, कोल्लम में 156, पथानामथिट्टा में 64, अलाप्पुझा में 24, कोट्टयम में 62, इडुक्की में 120, एर्नाकुलम में 238, थ्रिसुर में 154, पलक्कड़ 99, मालापुरम 265, वानाड में 28, कन्नूर में 121 और कासरगोड में 68 लोगों को निगरानी में रखा गया है.

क्या है कोरोना वायरस

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस) –सीओवी और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स-सीओवी) जैसे हैं.

क्या हैं लक्षण

आपको बता दें कि बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई इसके आम लक्षण हैं. जब कोई शख्स इसकी गिरफ्त में आता है तो ये वायरस उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को खत्म कर देता है और धीरे धीरे शरीर के अंग भी काम करना बंद कर देते हैं.

इस बीमारी से कैसे बचें

यदि आपने हाल में चीन की यात्रा की है (पिछले 14 दिनों के भीतर) या ऐसे शख्स से मुलाकात की है जो चीन से लौटा हो तो बाकी लोगों से अलग रहें, खांसने और छींकने के दौरान मुंह ढक लें. अगर किसी को सर्दी या फ्लू के लक्ष्ण दिखाई दें तो उससे दूरी बनाए रखें.

यह भी पढ़ें-

जामिया यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग पर अधीर रंजन चौधरी बोले- ये सत्ताधारी पार्टी की साजिश है

दिग्विजय सिंह बोले- अदनान सामी के पिता ने हमारे खिलाफ बम बरसाये थे, सरकार ने पद्मश्री दे दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget