एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: पीएम की अपील पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे ताली, थाली, घंटी आदि बजाने की अपील के तर्ज पर ही 5 अप्रैल को देशवासियों से 9 मिनट मांगे हैं.

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से संवाद के दौरान एक अपील की. उन्होंने कहा कि सभी देशवासी पांच अप्रैल रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद कर के नौ मिनट तक घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती या मोबाइल की लाइट जलाए. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा करने से एहसास होगा कि हम अकेले नहीं हैं. हालांकि पीएम मोदी की अपील के बाद सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इसपर हमला बोला है.

कांग्रेस का हमला बिहार विधान परिषद के सदस्य और AICC के मीडिया पैनलिस्ट प्रेम चंद्र मिश्रा ने तुरंत ही लॉकडाउन लागू करने में महीने भर की देरी पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अलर्ट करने और एक महीने पहले लॉकडाउन लागू करने पर ध्यान क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा ऐसे आयोजन अनावश्यक हैं.

उन्होंने पूछा कि बिना बालकनी के घरों में रहने वाले या बेघर इसमें कैसे भाग लेंगे? मिश्रा ने आगे कहा कि वह 5 तारीख को लाइट्स बंद नहीं करेंगे.

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ''कोरोना महामारी से लड़ने के राष्ट्रीय प्रयासों में 130 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति की विराटता, भव्यता और दिव्यता के विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्गार महत्वपूर्ण हैं. निस्संदेह, हमें मिलकर कोरोना के अन्धकार को परास्त कर सकारात्मकता व प्रकाश की ओर बढ़ना होगा.''

कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा संदिग्ध 6 लाख मरीजों की जांच का क्या प्लान है इसको लेकर पीएम ने कुछ नहीं कहा. गरीबों के खाने का प्लान नहीं बताया. वह ड्रामा कर रहे हैं.

वहीं गीतकार प्रसून जोशी ने कविता साझा की

क्या कहा पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से लाइट बंद कर दीया जलाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा,'' हम पांच अप्रैल रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद कर के नौ मिनट तक घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती या मोबाइल की लाइट जलाए. दुनिया को प्रकाश की ओर जाना है. ऐसा करने से एहसास होगा कि हम अकेले नहीं हैं.''

पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार को हमें संदेश देना है कि हम सभी एक हैं. पीएम ने अपील करते हुए कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन ना करें. उन्होंने कहा,'' सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है.  कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है. उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget