एक्सप्लोरर

सीरम इंस्टीट्यूट CEO अदार पूनावाला बोले- वैक्सीन तैयार करना है एक विशिष्ट प्रक्रिया, रातों रात इसका उत्पादन बढ़ाना संभव नहीं

अदार पूनावाला ने कहा- हम यह समझते हैं कि हर कोई संभावित जल्द से जल्द वैक्सीन चाहता है. यह हम भी चाहते हैं और इस दिशा में हम हर प्रयास कर रहे हैं.उन्होंने कहा- इसलिए यह संभव नहीं है कि रातों-रात वैक्सीन का उत्पादन बढ़ा दिया जाएगा.

देश में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन, वैक्सीन की कमी के चलते कई राज्यों में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है. इस बीच, देश में ब्रिटेन की दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनिका के साथ मिलकर कोविशील्ड वैक्सीन तैयार कर रही पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा कि इसका उत्पादन रातों-रात बढ़ा देना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि यह विशिष्ट प्रक्रिया (Specialized Process) है.

वैक्सीन उत्पादन विशिष्ट प्रक्रिया

अदार पूनावाला ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा- “इसलिए यह संभव नहीं है कि रातों-रात इसका उत्पादन बढ़ा दिया जाएगा. हमें यह भी समझने की जरूरत है कि भारत की आबाद बहुत बड़ी है और सभी वयस्कों के लिए वैक्सीन की खुराकों का उत्पादन कोई आसान काम नहीं है. यहां तक की कम जनसंख्या वाले विकसित देश और कंपनियां भी इसको लेकर संघर्ष करते हुए दिख रही हैं. ”

हर कोई चाहता है जल्द मिले वैक्सीन

सीरम के सीईओ ने आगे कहा- “हम यह समझते हैं कि हर कोई संभावित जल्द से जल्द वैक्सीन चाहता है. यह हम भी चाहते हैं और इस दिशा में हम हर प्रयास कर रहे हैं. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को मजबूत बनाने के लिए हम कठिन मेहनत करेंगे.”

भारत सरकार का मिला सहयोग

उन्होंने आगे कहा- दूसरा ये कि पिछले साल अप्रैल से हम भारत सरकार के साथ बेहद करीब से काम कर रहे हैं. हमें सभी तरह का समर्थन मिला है, चाहे वह साइंटिफिक हो या रेगुलेटरी या फिर वित्तीय.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget