एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'हर घर दस्तक' अभियान, दूसरी खुराक होगी प्राथमिकता

Corona Vaccination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा अभियान लॉन्च किया. "हर घर दस्तक" अभियान के तहत दूसरी खुराक पर जोर दिया जाएगा.

Corona Vaccination: भारत में कोरोना के 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है लेकिन अभी भी पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण नहीं हुआ, वहीं अभी भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने दूसरी डोज नहीं ली है. इसलिए अब कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'हर घर दस्तक" अभियान की शुरुआत की.

इस अभियान के तहत उन लोगों के घर तक जाना है जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है या फिर दूसरी डोज नहीं ली है. इस अभियान की जरुरत इसलिए पड़ी क्योंकि देश के कई जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है. इसलिए धीमी या कम रफ्तार वाले जिलों के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ने बुधवार को बैठक भी की.

सरकार की प्राथमिकता दूसरी खुराक है

विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा अभियान लॉन्च किया. "हर घर दस्तक" अभियान के तहत उन लोगों को कोरोना का टीका लगाने के कहा जायेगा जिन्होंने पहली या दूसरी खुराक नहीं ली है. देश में लगभग 12 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने तय समय बीत जाने के बावजूद दूसरी खुराक नहीं ली है. सरकार की प्राथमिकता दूसरी खुराक पर है.

देश के 12 राज्यों के 45 जिलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक भी की. उन्हें वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाने के लिए कहा. देश के 12 राज्यों में अरुणाचल के 6 जिले, असम 1, छत्तीसगढ़ 1, दिल्ली 1, हरियाणा 1, झारखंड 8, महाराष्ट्र 5, मणिपुर 8, मेघालय 4, मिजोरम 1, नागालैंड 8 और तमिलनाडु  का 1 जिला शामिल है.

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाने और सुरक्षित टीकाकरण से लेकर घर-घर जाकर टीके लगाने के निर्देश दिए. पीएम ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वो हर घर टीका, घर घर टीका-हर घर-घर जाकर जोश के साथ घर-घर पहुंचें.

गाने और जिंगल का उपयोग करें- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में योग्य आबादी का टीकाकरण करने के लिए एक योजना के लिए गाने और जिंगल का उपयोग करें. COVID-19 से लड़ने के लिए पहली खुराक के साथ दूसरी खुराक पर भी उतना ही ध्यान दें.

'सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन' अभियान के तहत दिखाई थी अपनी क्षमताएं, अब 'हर घर दस्तक' अभियान को सफल बनाने का समय है. जिलाधिकारियों से जिलों को राष्ट्रीय औसत के करीब ले जाने के लिए कहा जिसके लिए पीएम ने स्थानीय धार्मिक नेताओं से मदद लेने का सुझाव दिया.

पीएम ने इस बैठक में कहा कि जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए Innovative तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा. अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वो भी बनाइए.

क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाने का सुझाव दिया

देश में 18 साल से उपर के लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है. 18 साल उपर की लगभग 94 करोड़ आबादी का वैक्सीनेशन इस साल दिसंबर के अंत तक करने का टार्गेट है ऐसे में केंद्र सरकार वैक्सीनेशन में किसी तरह की ढिलाई नहीं करना चाहती.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: राकेश टिकैत का चौंकाने वाला बयान, बोले- वोट नहीं मिलेंगे लेकिन बीजेपी ही जीतेगी चुनाव

बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात पर राजभर की सफाई, बोले- अपराधियों को संरक्षण देती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget